फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Record tweets in lok sabha election, modi defeat his opponents

मोदी ने चुनावों में तोड़ा एक और रिकॉर्ड

Mon, 19 May 2014 08:25 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
Record tweets in lok sabha election, modi defeat his opponents
भारत का यह पहला चुनाव था जो पूरे जोश के साथ ऑनलाइन भी लड़ा गया। यह शायद जरूरी भी था आखिर भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 20 करोड़ तक जो जा पहुंची है।
विज्ञापन


हाल में ट्विटर इंडिया ने चुनाव संबंधी आकंड़े जारी किए हैं उनसे कुछ दिलचस्प तथ्य निकलकर आए हैं। इनसे पता चलता है कि पहली जनवरी से 12 मई 2014 तक चुनाव संबंधी 5.6 करोड़ ट्वीट किए गए।
विज्ञापन


भारत में ट्विटर के करीब 3.3 करोड़ अकाउंट हैं। इसमें हैरानी की बात नहीं कि भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ट्विटर स्पेस में भी छाए रहे। उनका नाम संदेशों में 1.1 करोड़ बार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मतलब चुनाव संबंधी ट्वीट में 20 फीसदी हिस्सेदारी नरेंद्र मोदी की रही। मोदी ट्विटर पर सबसे लोकप्रिय भारतीय राजनेता भी हैं। उनके लगभग 40 लाख फालोअर हैं। एक शोध से यह भी पता चलता है कि मोदी और भाजपा को टेलीविजन के प्राइम टाइम का तीसरा हिस्सा मिला।

दूसरे नंबर पर आप, राहुल छठे पायदान पर

Record tweets in lok sabha election, modi defeat his opponents

दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी रही। इसका लगभग 82 लाख बार संदेशों में जिक्र किया गया। संदेश भेजने वालों ने भाजपा का नाम 60 लाख बार लिया, इसलिए यह तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया पर मोदी और आप से पिछड़े रहे।

उन्हें छठे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। संदेशों में राहुल गांधी का नाम बस 13 लाख बार लिया गया। इसे कुल ट्वीट का दो फीसदी माना जा सकता है। राहुल गांधी का ट्विटर एकाउंट नहीं है।

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भले ही ट्विटर संदेशों में मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएं लेकिन उनकी पार्टी ने फालोअर्स की संख्या के मामले में भाजपा से बाजी मार रखी है। आप के 6,84,000 तो भाजपा के 4,93,000 फालोअर हैं।

इसकी वजह यह रही कि जनवरी में केजरीवाल जब दिल्ली के सीएम थे तो पार्टी को ज्यादा ट्वीट मिले, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे आप की लोकप्रियता घटती चली गई। 21 जनवरी को 62,201 बार पार्टी का जिक्र हुआ तो एक सप्ताह के भीतर ही यह आंकड़ा 12,560 पर आ गया।

14 फरवरी को केजरीवाल का इस्तीफा हुआ और इसके बाद आप की लोकप्रियता गिरती चली गई। वहीं फरवरी के बाद भाजपा का जिक्र संदेशों में ज्यादा होने लगा।

हिट रही मोदी की सेल्फी

Record tweets in lok sabha election, modi defeat his opponents

29 अप्रैल को मोदी ने वोट करने के बाद अपनी तस्वीर पोस्ट की तो यह सबसे ज्यादा ट्वीट करने वाली बात हो गई। इसे 3758 बार रिट्वीट किया गया। जब मोदी ने युवाओं से वोट डालने की अपील की तो उसे भी खासा पसंद किया गया।

कांग्रेस पार्टी को इससे संतोष हो सकता है कि इसके ट्विटर एकाउंट का चुनाव के दौरान खासा विस्तार हुआ। जनवरी में पार्टी के 40 हजार फालोअर थे तो 12 मई को यह संख्या 1,70,000 हो गई। यानी चुनाव में ट्वीट करने में भी भारतीय पीछे नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed