फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   real estate father gave a lavish party to celebrate teenage son's first shave

बेटे ने पहली बार बनाई दाढ़ी तो बाप ने शहर भर को दी पार्टी

Sat, 30 May 2015 11:56 AM IST
Updated Sat, 30 May 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
real estate father gave a lavish party to celebrate teenage son's first shave

बच्चों के जन्मदिन की खुशी मनाना आम बात है। ऐसे मौकों पर पार्टी या उत्सव होना भी आम है। हालांकि थाणे के एक परिवार ने पार्टी मनाने की अनोखी वजह ढूंढ़ डाली। उन्होंने पार्टी का न्योता शहर भर को दिया। ये अपने तरह का अनोखी पार्टी थी।

विज्ञापन


पार्टी बेटे के जन्मदिन के बजाय उसकी पहली 'शेविंग' यानी दाढ़ी बनाने के लिए दी गई। ये कारनामा थाणे के दिवा में एक रीयल इस्टेट एजेंट जितेंद्र भगत ने किया। उन्होंने अपने बेटे द्वीप भगत के 17वें जन्म दिन पर पार्टी दी। द्वीप ने उस दिन पहली बार 'शेविंग' की।
विज्ञापन


जितेंद्र ने अपने रिश्तेदारों और मित्रों को बेटे पहली 'शेविंग' की खुशियां मनाने के लिए बुलाया। न्योते का पोस्टर शहर भर में लगाया गया। पार्टी पिछले शुक्रवार को अशोक सदन हॉल में दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

250 मेहमानों की मौजूदगी में हुई शेविंग

real estate father gave a lavish party to celebrate teenage son's first shave

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, द्वीप भगत की ठु‌ड्डी की दाढ़ी और मूंछों की सफाई के लिए एक हज्‍जाम को विशेष रूप से बुलाया गया। हज्‍जाम ने 250 मेहमानों के मौजूदगी में इस काम को अंजाम दिया।

जीतेंद्र भगत ने बताया कि आम तौर पर लोग अपने बच्चों का जन्मदिन या नामकरण समारोह मनाते हैं। हालांकि मैं नए तरह का सेलिब्रेशन करना चा‌हिए था। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने अपने बेटे द्वीप के जन्मदिन को चुना और उस दिन उसकी पहली सेविंग को सेलिब्रेट करने फैसला किया।

जीतेंद्र ने कहा कि वे 8 साल से द्वीप के ल‌िए अनोखे तरह का सेलिब्रेशन करने की सोच रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने ये आइडिया किसी शेयर भी नहीं किया ताकि कोई उसे चुरा न ले।

द्वीप ने बताया पार्टी में उसे कैसा लगा

real estate father gave a lavish party to celebrate teenage son's first shave

द्वीप ने हाल ही में एचएससी की परीक्षा पास की है, उसने बताया कि उसे अपनी शेविंग सेरेमनी में बहुत मजा आया। उन्होंने कहा कि उस फंक्शन में उन्हें ऐसा लग रहा था मानों वो एक राजा हों। अशोक सदन हॉल में लोग इकट्ठा थे और मेरा इंतजार कर रहे थे।

द्वीप ने बताया कि हज्जाम ने जब उनकी दाढ़ी और मूंछ बनाई तो उन्हें बहुत मजा आया। पार्टी के अंत में सभी ने कोली जाति के पारंपरिक गीतों पर डांस भी किया।

द्वीप की पहली शेविंग की सोशल मी‌डिया पर भी खूब चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed