फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ravishankar prasad targets Rahul on land bill.

जमीन अध्यादेश: राहुल पर भाजपा का पलटवार

Mon, 20 Apr 2015 09:11 AM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
Ravishankar prasad targets Rahul on land bill.

किसान रैली के दौरान भाजपा पर राहुल गांधी के तीखे हमलों के जवाब में पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस जनता ने कांग्रेस की गलत नीतियों को चलते भाजपा को अपार जनसमर्थन दिया, राहुल उसी जनता का अपमान कर रहे हैं। रैली के बाद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस सफेद झूठ फैला रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल के मुताबिक मोदी ने उद्योगपतियों से पैसे लेकर चुनाव लड़ा था, जिसे लौटाने के लिए सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आई है। उनका यह बयान जनादेश का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'राहुल ने किया जनता का अपमान'

Ravishankar prasad targets Rahul on land bill.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल पर सवाल उठाते हैं तो उन्हें वाड्रा मॉडल पर भी बोलना चाहिए।

प्रसाद ने कहा कि सरकार यह बिल किसानों की भलाई के लिए लेकर आई है। इससे उद्योगपतियों का भला नहीं हो रहा है।

प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर राहुल की टिप्पणियों के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई आत्मचिंतन के लिए विदेश जाता है तो कोई देश की भलाई के लिए विदेश दौरा करता है। उन्होंने निशाना साधा कि कांग्रेस के भीतर ही राहुल गांधी को कितनी बार लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed