फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rastriya swayam sevak sangh leader indresh kumar

संघ नेता ने की कई द्वीपों के नाम बदलने की मांग

Sat, 16 Jan 2016 12:58 AM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
rastriya swayam sevak sangh leader indresh kumar

संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने सुरक्षा की दृष्टि से अंडमान निकोबार द्वीप समूह को संवेदनशील क्षेत्र माने जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भारत को इस इलाके को सुरक्षित करना चाहिए।

विज्ञापन


साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया सागर क्षेत्र को फ्रेंडली जोन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाना चाहिए। कुमार ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भारत को अरब सागर में खतरे का सामना नहीं करना पड़ता लेकिन बंगाल की खाड़ी में शक्तिशाली देश हमेशा कुछ करने के प्रयास में रहते हैं।
विज्ञापन


यहां चीन और अमेरिका जैसे देशों के प्रतिष्ठान भी हैं। इसलिए अंडमान निकोबार द्वीप समूह को संवेदनशील माना जाना चाहिए। उन्होंने पोर्ट ब्लेयर और वाइपर द्वीपों का जिक्र करते हुए कुछ द्वीप का नाम बदलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वीपों के नाम बदलने की मांग

rastriya swayam sevak sangh leader indresh kumar

कुमार के अनुसार अंडमान निकोबार में 18 से 20 द्वीपों का नामकरण भारतीयों पर अत्याचार करने वाले ब्रिटिश अधिकारियों के नाम पर हुआ है। इन नामों को बदला जाना चाहिए।

प्रशासन को द्वीपों के पुराने नाम का पता लगाने के लिए कहा गया है। इसके बाद इस दिशा में आंदोलन आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने सेल्युलर और वाइपर जेल को स्मारक में बदलने की भी मांग रखी ताकि लोगों को राष्ट्रीयता तथा देशप्रेम की सीख मिल सके। संघ नेता ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उस नीति की आलोचना की, जिसके अनुसार यदि आप किसी से नहीं लड़ेंगे तो कोई आप से भी नहीं लड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed