{"_id":"54bf084e10c96251f5195a3349046bcf","slug":"rashid-alvi-against-jaat-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण पर अपनी ही सरकार के खिलाफ अल्वी?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जाट आरक्षण पर अपनी ही सरकार के खिलाफ अल्वी?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Mar 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी और केंद्र के फैसले का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इस बात से इनकार किया है कि हाशिये पर चले जाने के कारण वह जाट आरक्षण का विरोध कर रहे हैं और वह किसी दूसरी पार्टी में जाना चाहते है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार की ऐसी नीति के खिलाफ है जो एक वर्ग को खुश करती है, मगर दूसरे वर्ग को नाराज। अल्वी ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले से मुस्लिम ही नहीं बल्कि पिछड़े वर्ग के लोग भी नाराज हैं।
विज्ञापन
सरकार को फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। अल्वी ने कहा कि सरकार को जाट ही नहीं बल्कि मुस्लिम वर्ग का भी ध्यान रखना चाहिए था। वह उनकी हालत ठीक करे। मगर ऐसे फैसले से पूरे समुदाय में गलत संदेश जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र को मुस्लिम वर्ग को आरक्षण के अंदर आरक्षण देने के वायदे पर विचार करनी चाहिए थी। अल्वी ने कहा कि वह जाट आरक्षण के खिलाफ नहीं है। मगर मुजफ्फरनगर दंगों को कैसे भूलाया जा सकता है।
कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर अल्वी ने कहा कि कांग्रेस मेरी पार्टी है। मेरे किसी बयान का मतलब ये न निकाले कि वह किसी तरह का विद्रोह कर रहे हैं। चर्चा है कि अल्वी ने मुरादाबाद से लोकसभा का टिकट मांगा है।