फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rapist’ doctor gives gullible cops the slip

पुलिसवालों ने ही फरार करवा दिया बलात्कारी को!

Mon, 20 May 2013 05:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 20 May 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
Rapist’ doctor gives gullible cops the slip
मुम्बई में बलात्कार का आरोपी पुलिस स्टेशन जाते वक्त सिर्फ इसीलिए भागने में सफल हो गया क्योंकि कॉन्सटेबल उसे उसकी ही कार में थाने ले जा रहे थे।
विज्ञापन


44 वर्षीय आरोपी पेशे से डॉक्टर है। उस पर 27 साल की एक महिला मरीज से बलात्कार करने का आरोप है।

मुम्बई मिरर के मुताबिक महिला के पति ने बताया कि वे डॉक्टर सोनावाला की क्लीनिक पर गए थे।

वहां महिला के पति को बाहर इंतजार करने के लिए कहा गया। लगभग 40 मिनट के बाद जब पत्नी बाहर आई तो उसने बताया कि डॉक्टर सोनावाला ने उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन



पीड़िता के पति ने बताया कि पुलिस वालों ने उन्हें रात भर थाने में बिठाए रखा और अगली सुबह पीड़िता को पास के अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए भेजा।

तीन कॉन्सटेबल को आरोपी सोनावाला के घर भेजा। कॉन्सटेबल आरोपी को उसकी ही कार में लेकर आ रहे थे। रास्ते में मौका पाकर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया।

पति ने तीनों पुलिस कॉन्सटेबल्स पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह कैसे संभव है कि कोई व्यक्ति तीन पुलिसवालों के होते हुए फरार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed