{"_id":"b27aba02-c13e-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"rapist-doctor-gives-gullible-cops-the-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवालों ने ही फरार करवा दिया बलात्कारी को!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुलिसवालों ने ही फरार करवा दिया बलात्कारी को!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 20 May 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुम्बई में बलात्कार का आरोपी पुलिस स्टेशन जाते वक्त सिर्फ इसीलिए भागने में सफल हो गया क्योंकि कॉन्सटेबल उसे उसकी ही कार में थाने ले जा रहे थे।
44 वर्षीय आरोपी पेशे से डॉक्टर है। उस पर 27 साल की एक महिला मरीज से बलात्कार करने का आरोप है।
मुम्बई मिरर के मुताबिक महिला के पति ने बताया कि वे डॉक्टर सोनावाला की क्लीनिक पर गए थे।
वहां महिला के पति को बाहर इंतजार करने के लिए कहा गया। लगभग 40 मिनट के बाद जब पत्नी बाहर आई तो उसने बताया कि डॉक्टर सोनावाला ने उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता के पति ने बताया कि पुलिस वालों ने उन्हें रात भर थाने में बिठाए रखा और अगली सुबह पीड़िता को पास के अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए भेजा।
तीन कॉन्सटेबल को आरोपी सोनावाला के घर भेजा। कॉन्सटेबल आरोपी को उसकी ही कार में लेकर आ रहे थे। रास्ते में मौका पाकर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया।
पति ने तीनों पुलिस कॉन्सटेबल्स पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह कैसे संभव है कि कोई व्यक्ति तीन पुलिसवालों के होते हुए फरार हो जाए।