फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape-women-pujari

आई थी बेटे के लिए दुआ मांगने, पुजारियों ने लूट ली इज्जत

Mon, 26 Aug 2013 07:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 07:12 PM IST
विज्ञापन
rape-women-pujari

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी थाना के नगरसेन मंदिर क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ मंदिर के पुजारी और एक अन्य बाबा द्वारा बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हो जाने के बाद दिमनी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीडित दलित महिला नगरसेन मंदिर पर रहने वाले बाबाओं से अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए दवा और दुआ मांगने आई थी।

सूत्रों ने कहा कि घटना के बाद बलात्कार के आरोपी दोनों बाबा मंदिर से भाग गये हैं। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रविवार की शाम दिमनी पुलिस थाने के समीप स्थित नगरसेन मंदिर पर पोरसा की एक दलित महिला अपने बीमार बच्चे के लिए बाबाओं से दवा लेने आई थी।
 
पीडित महिला की रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर के पुजारी दीना स्वामी उर्फ रामदीन बाबा और राधे बाबा उर्फ राधेश्याम महिला को एक कमरे में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।


दिमनी थाना प्रभारी हरी सिंह चौहान के अनुसार महिला के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण और पुलिस पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी मंदिर से भाग निकले। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed