फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape with 75 year old woman

75 साल की वृद्धा से दुष्कर्म, हैवानियत की हदें पार

Tue, 14 Apr 2015 09:11 AM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
rape with 75 year old woman

बेशरमी और हैवानियत की सारी हदें पर करते हुए एक युवक ने 75 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म कर डाला। विरोध करने पर दरिंदे ने उसे मारापीटा भी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल भेजवाया और आरोपी को धर दबोचा।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। अंतू कोतवाली के एक गांव की 75 वर्षीय वृद्धा सोमवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। लौटते समय गांव के एक दरिंदे ने उसे गिरा दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन


वृद्धा ने विरोध किया तो दरिंदे युवक ने उसे मारापीटा। शोर सुनकर कुछ महिलाओं को आता देख आरोपी भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। वृद्धा की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दरिंदे युवक को धर दबोचा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव व सीओ सिटी एमपी सलोनिया भी मौके पर पहुंचे। पकड़े गए आरोपी से एसपी ने पूछताछ की।

विरोध करने पर दरिंदे ने की पिटाई

rape with 75 year old woman

इधर डॉ. मीनाक्षी पांडेय ने वृद्धा का मेडिकल किया। सूत्रों की मानें तो चिकित्सीय परीक्षण में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़िता के परिजन की तहरीर पर गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि वृद्धा संग दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

वृद्धा संग दरिंदगी देख भड़का आक्रोश
शौच गई वृद्धा संग दुष्कर्म की खबर मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद पीड़िता के गांव के साथ ही आसपास के गांव में भी लोग भड़क उठे। 75 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना ने जहां मानवता को शर्मसार कर रखा है वहीं इलाके के लोग दरिंदे के इस घृणित कार्य से आक्रोश में है।

एहतियात के तौर पर तैनात हुई पुलिस
अंतू थाना क्षेत्र में वृद्धा के साथ हुई घटना से इलाके में तनाव को देखते हुए गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि वैसे तो गांव में शांति है फिर भी इस तरह की घटना को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी है। इसलिए गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed