फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape victim nikah with accused ordered by panchayat.

रेप पीड़िता का निकाह आरोपी से कराया

Mon, 22 Sep 2014 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट (सहारनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट (सहारनपुर) Updated Mon, 22 Sep 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
rape victim nikah with accused ordered by panchayat.

सहारनपुर के बेहट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात पंचायत ने रेप की शिकार नाबालिग का निकाह आरोपी से कराकर मामले का निपटारा करा दिया। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर पल्ला झाड़ रही है। पीड़िता के परिजन दो दिन पूर्व घटना की तहरीर कोतवाली में दे चुके हैं।

विज्ञापन


बेहट कोतवाली के इस गांव में दो दिन पहले एक युवक पर नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। कार्रवाई के डर से आरोपी के घरवालों ने मामले के निपटारे के लिए गांव के गणमान्य लोगों से पंचायत बुलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शनिवार रात पंचायत बुलाई गई। पीड़ित पक्ष को इंसाफ देने की बात रखी। ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत में आरोपी और उसके घरवालों ने पीड़ित पक्ष से माफी मांगी। इसके बाद पंचायत ने आरोपी को पीड़िता से निकाह करने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी और लड़की घरवाले राजी हो गए। पंचायत ने पीड़िता का आरोपी से निकाह करवा कर मामले का निपटारा करा दिया।

उधर, एसएसआई दिनेश त्यागी ने बताया कि इस तरह कोई मामला कोतवाली नहीं पहुंचा। उनके पास तरह की कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed