फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rape still bigger concern in our country

अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो...

Sat, 29 Dec 2012 02:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Dec 2012 02:53 PM IST
विज्ञापन
rape still bigger concern in our country

अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो... देश भर में महिलाओं के साथ बढ़ रही छेड़छाड़, दुष्कर्म और गैंगरेप की घटनाओं के बाद देश की हर बेटी शायद यही कहेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैंगरेप की शिकार लड़की की मौत ने जहां पूरे देश का झकझोर कर रख दिया है, वहीं महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में किसी स्तर पर कोई कमी नहीं आ रही है। पिछले 48 घंटो में देश के कई हिस्सों में महिलाओं के साथ दरिंगदी का खेल खेला गया।

विज्ञापन


घटना 1: कार में अगवा कर छात्रा से गैंगरेप
हरियाणा के सोनीपत की कबीरदास कालोनी निवासी एक किशोरी ने पुलिस को शिकायत देकर तीन युवकों के खिलाफ उसे अगवा कर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक पीड़िता मुरथल के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। गुरूवार सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। ऑटो पकड़ने के लिए जब वह कालूपुर चुंगी पर खड़ी थी, तभी दो युवक एक बाइक पर वहां आए और उसे लिफ्ट की पेशकश करने लगे। किशोरी ने जब लिफ्ट लेने से मना किया तो युवकों ने वहीं खड़े रहकर किसी को फोन करके एक कार मंगवा ली। लड़की ने बताया कि उन्होंने जबरन उसे अपनी कार में डाला और सुनसान जगह पर ले जाकर सांय पांच बजे तक तीनों ने उससे दुराचार किया।पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को देर शाम धर दबोचा गया।
विज्ञापन


घटना 2: स्टूडियो में फोटो खिंचवाने गई युवती से गैंगरेप
गैंगरेप की दूसरी घटना भी सोनीपत की ही है। पीड़ित लड़की शुक्रवार सुबह महलाना चौक स्थित फोटो स्टूडियो में फोटो खिंचवाने गई थी। वहां स्टूडियो के मालिक प्रवीन और उसके दो अन्य साथियों ने उससे जबरन दुराचार किया। युवती ने वहां से निकलकर सिटी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दुकान के मालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना 3: नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुराचार
भिवानी के गांव खानक में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर गांव के ही युवक ने दुराचार किया। लड़की ने शिकायत में कहा है कि युवक ने अपने साथियों के साथ साजिश रच कर उसे बहला फुसलाकर गांव के ही एक खंडहरनुमा मकान में उसे बंधक बना लिया। युवक तीन दिन तक नाबालिक से दुराचार करता रहा। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ साजिश रचने व छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है।

घटना 4: अनाथ नाबालिग लड़की से दुराचार
फतेहगढ़ साहिब के थाना डिवीजन नंबर दो के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय पीड़ित लड़की अनाथ है और अपने चाचा-चाची के पास रह रही है। पीड़ित आठवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी एक ट्रक ड्राइवर है और पीड़िता के परिवार को जानता है। गुरूवार को जब पीड़िता फतेहगढ़ साहिब में आयोजित शहीदी जोड़ मेले के उपलक्ष्य में लगाए गए लंगर में जा रही थी, तो काका सिंह उसे बहलाकर व डरा-धमकाकर अपने ट्रक में ले गया जहां उसने पीड़िता से दुराचार किया। पुलिस ने लड़की और उसके चाचा-चाची के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 5: फतेहपुर में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या
फतेहपुर के हंसवा गांव में घर से खेलने निकली सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद पड़ोसी दुराचारी ने चाकुओं से उसकी हत्या कर दी। गांव के खंडहर में रक्तरंजित शव मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। घंटों मौके से पुलिस को शव नहीं उठाने दिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। लापरवाही बरतने के आरोप में हंसवा चौकी इंचार्ज सुभाष पांडेय और हेड कांस्टेबल विमलेश को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।


घटना 6: अमरोहा में शिक्षिका से गैंगरेप
शुक्रवार सुबह अमरोहा के हसनपुर में एक शिक्षिका दरिंदगी की शिकार बन गई। स्कूल जाते वक्त दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात पर भड़के ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेर कर हंगामा किया पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। देरशाम पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed