फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Life Sentence to Rapist in Rajasthan - Verdict in 15 Days

15 दिन में बलात्कारी को उम्रकैद की सजा

Thu, 25 Sep 2014 07:49 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
Life Sentence to Rapist in Rajasthan - Verdict in 15 Days

राजस्थान के हनुमानगढ़ में 65 साल के व्यक्ति ने एक 2 साल की बच्ची से रेप किया था। इस मामले में सेशन कोर्ट नें 15 दिनों में ही फैसला सुना दिया गया।

विज्ञापन


हनुमानगढ़ जिले के सेशन कोर्ट ने ट्रायल के शुरू होने के 15 दिन के भीतर ही इस मामले पर अपना फैसला दिया। दोषी को अपराध करने के महीने भर, और कोर्ट में 15 दिन के भीतर ही सजा मिल गई।
विज्ञापन


यह राजस्थान का ऐसा पहला मामला है जहां पुलिस और न्यायपालिका ने साथ मिल कर किसी मामले में इतनी जल्दी फैसला दे दिया हो।

दोषी गुरबेज सिंह हनुमानगढ़ जिले के मक्कासर गांव का निवासी है। 26 अगस्त को घटी इस घटना में 2 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। गुरबेज सिंह बच्ची को उसके घर के सामने से उठा कर ले गया था और उससे रेप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले ही दिन कर लिया था गिरफ्तार

Life Sentence to Rapist in Rajasthan - Verdict in 15 Days

26 अगस्त को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने दोषी गुरबेज को 27 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया था।

एसपी शरत कविराज के मुताबिक सभी तथ्यों और सबूतों को इकट्ठा करने के बाद हमने दो दिनों के रिकॉर्ड टाइम में चार्जशीट फाइल कर दी थी। पुलिस की तरफ से 29 अगस्त को यह काम पूरा कर दिया गया था।

यह मामला पहले लोअर कोर्ट के पास में था और बाद में सेशन कोर्ट के पास पहुंचाया गया था। 9 सितंबर को जब ट्रायल शुरू हुआ तो हमने जज से इस बात का निवेदन किया कि वे इस मामले की रोज सुनवाई करें। इसके बाद कोर्ट की पूरी प्रकिया के बाद बुधवार 24 सितंबर को फैसला सुनाया गया जिसमें दोषी गुरबेज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed