फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ramdev to file defamation case against food safety department

खाद्य सुरक्षा विभाग के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे

Thu, 27 Sep 2012 10:42 AM IST
हरिद्वार/अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Sep 2012 10:42 AM IST
विज्ञापन
ramdev to file defamation case against food safety department

योग गुरू बाबा रामदेव ने उनके प्रतिष्ठानों को बदनाम करने वाले खाद्य सुरक्षा विभाग के खिलाफ मानहानि का दावा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने केवल लेबल प्रिटिंग और मिस ब्रांडिंग के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में इसलिए भी कोई दम नहीं है कि लेबल मापदंड का पालन करने के लिए उनके पास अभी चार महीने का समय शेष है।

विज्ञापन


रामदेव ने कहा कि जब भी वह कोई आंदोलन शुरू करते हैं तभी उनके प्रतिष्ठानों को बदनाम करने की साजिश की जाती है। बुधवार को पत्रकारों से रामदेव ने कहा कि सरकारी एजेंसियां षड़यंत्र के तहत उनके खिलाफ काम कर रही हैं। कैंसरग्रस्त कांग्रेस सरकार ऐसा व्यवहार कर रही है मानो वे राष्ट्रद्रोही हों।
विज्ञापन


रामदेव ने कहा कि गुणवत्ता की दृष्टि से उनके प्रोडक्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लेबल प्रिटिंग या मिस ब्रांडिंग के आरोप लगाए गए हैं। एफएसएसएआई के निर्देशानुसार लेबलिंग की जा रही थी। अब एफएसएसएआई ने नए निर्देश भेजकर लेबल चेंज करने को कहा है। 95 प्रतिशत लेबल बदले जा चुके हैं। लेबलिंग मापदंड पालन के लिए सरकार की ओर से दिया गया समय चार फरवरी, 2013 तक है। अभी चार महीने का समय शेष रहते हुए इस तरह की कार्रवाई शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदेव ने कहा कि सरकार के षड़यंत्र का उनके आंदोलन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। नौ अगस्त के आंदोलन से पूर्व आचार्य बालकृष्ण को जबरन गिरफ्तार किया गया था। अब दो अक्तूबर के आंदोलन से घबराकर बेवजह रिपोर्ट का हल्ला मचाया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में अपने हक की लड़ाई लड़ी जाएगी तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा। गुरुवार से भारत स्वाभिमान के दो हजार कार्यकर्ता हरिद्वार जिले के गांव-गांव फैलकर सरकार के काले कारनामों को उजागर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed