फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ram mandir not the only aim of bjp coming to power:vhp

अशोक सिंघल ने फिर छेड़ा मंदिर राग

Fri, 23 May 2014 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 May 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
ram mandir not the only aim of bjp coming to power:vhp

भले ही अभी तक नरेंद्र मोदी ने देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ नहीं ली हो। इससे पहले ही राम मंदिर का मुद्दा गूंजने लगा है। इसको लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इसकी शुरूआत विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के नेता अशोक सिंघल ने की है। विहिप नेता कहा कि बीजेपी को बहुमत से सत्ता में लाने का एकमात्र उद्देश्य राम मंदिर निर्माण नहीं था।
विज्ञापन


सिंघल ने कहा, 'हमारा एक ही लक्ष्य था भारी बहुमत के साथ संसद में आना। केवल राममंदिर का निर्माण हमारा लक्ष्य नहीं था। हम चाहते थे कि इतने बहुमत से आएं कि राम मंदिर भी बन जाए और कोई मंदिर को गिराने की हिम्मत नहीं करे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "जब देश में इतना बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है, मुसलमानों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका वोट बैंक की तरह इस्तेमाल नहीं हो और उन्हें ऐसा होने भी नहीं देना चाहिए।"

वोट बैंक की राजनीति पर उठाए सवाल

ram mandir not the only aim of bjp coming to power:vhp

उद्योगपति बी.के. मोदी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विहिप नेता ने कहा, "इस देश में वोट बैंक की राजनीति नहीं होनी चाहिए, चाहे यह जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर होने वाला विभाजन हो। देश इन सबकी वजह से कमजोर होता है और अब तक ऐसा होता था जिसकी वजह से गठबंधन सरकार सत्ता में आती थी।"

उन्होंने कहा, "एक पार्टी का अकेले सत्ता में आना पहले संभव नहीं था क्योंकि हर कोई देश को बांटने में लगा हुआ था। मुझे लगता है कि नरेन्द्र मोदी ने देश और यहां के लोगों को एकजुट किया है।"

अशोक सिंघल ने कहा, "अब तक चुनावों में वोट बैंक की राजनीति होती थी और वह भी धर्मनिरपेक्षता की आड़ में, जिसका पर्दाफाश हो गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed