तो ऐसे बाहर आ जाएगा दबाया हुआ कालाधन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार काला धन रखने वालों को कानूनी कार्रवाई से छूट दिलाने का भरोसा दे तो देश और विदेश में जमा काला धन आसानी से वापस आ सकता है।
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने सरकार को काला धन बाहर निकालने का यह उपाय सुझाया है। राज्यसभा में बजट पर बहस के दौरान रामगोपाल ने कहा कि अगर सरकार काले धन को हासिल करने में वाकई गंभीर है तो उसे विशेष योजना के तहत कानून में ढील देनी होगी।
रामगोपाल के मुताबिक अभी लोग मुकदमेबाजी और सजा से डर से जमा काले धन को बाहर नहीं निकाल रहे। उन्होंने सरकार से कहा कि वह काले धन पर सिर्फ टैक्स लगा कर उसे सफेद कर सकती है। अगर उस धन के स्रोत के बारे में पता लगाकर उसे कानूनी दायरे में लाएगी तो वह धन किसी काम का नहीं रह जाएगा। इससे बेहतर है कि काले धन को बाहर निकालकर कृषि और उद्योग में उसका निवेश किया जाए।
पेट्रोलियम और तंबाकू को जीएसटी में शामिल किया जाए
बहस में भाजपा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने सरकार को सुझाव दिया पेट्रोलियम और तंबाकू उत्पादों को वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाए। नकवी के मुताबिक इससे राज्य और केंद्र दोनों को लाभ होगा।
साथ ही बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और विकलांगों लिए आयकर की छूट पांच लाख रुपये करे। कश्यप के मुताबिक सरकार ने बजट में वरिष्ठ नागरिकों को 60 और 80 साल के ऊपर की श्रेणी में बांटकर संवेदनहीनता का परिचय दिया है।