फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ram gopal yadav angry at decision of akhilesh yadav

दुर्गा के निलंबन पर अखिलेश से खफा चाचा

Mon, 29 Jul 2013 08:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
ram gopal yadav angry at decision of akhilesh yadav

युवा आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के आदेश पर विरोधियों से घिर रही यूपी की अखिलेश सरकार के फैसले पर अब खुद सपा सांसद और मुख्यमंत्री के चाचा रामगोपाल यादव ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


रामगोपाल यादव ने कहा कि आईएएस अधिकारी के मामले में पहले जांच करानी चाहिए थी और उसके बाद नोटिस देना चाहिए था। रामगोपाल ने अखिलेश सरकार के फैसले पर ऐतराज जताया है।
विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि आईएएस अधिकारी के निलंबन के पीछे हालांकि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना एक बड़ी वजह है, लेकिन मेरा मानना है कि पहले मामले की तह तक जाना चाहिए था और उसके बाद कोई कदम उठाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- बैकफुट पर आई यूपी सरकार, 'शक्ति' के साथ लौटेगी दुर्गा

गौरतलब है कि खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर सुर्खियों में आईं दुर्गा शक्ति नागपाल को अखिलेश सरकार ने शनिवार रात निलंबित कर दिया था।

पढ़ें:- युवा आईएएस अफसर को मिली ईमानदारी की सजा, निलंबित


माना जा रहा है कि खनन माफिया लॉबी के दबाव में यह कार्रवाई की गई है। लेकिन सरकार का कहना है कि उनके खिलाफ यह कार्रवाई एक धार्मिक स्थल की दीवार गिराने का आदेश देने की वजह से की गई है। निलंबन के बाद नागपाल को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।

वहीं, यह भी खबर है कि उत्तर प्रदेश सरकार दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन वापस ले सकती है। दुर्गा के निलंबन से नाराज आईएएस एसोसिएशन ने आज मुख्य सचिव आलोक रंजन से मुलाकात की।

मुलाकात में मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि मामले के बारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति नागपाल युवा ऑफिसर हैं। उनके खिलाफ अधिक सख्ती की गई है, मुख्यमंत्री को इस बारे में अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed