{"_id":"1902be0509bd3e2d0a96fcce9e3af5d4","slug":"rally-of-narendra-modi-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान परः मोदी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान परः मोदी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा चुनाव प्रचार समिति प्रमुख नरेंद्र मोदी ने अंबिकापुर में राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह की लगभग छह हजार किलोमीटर की 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी विकास यात्रा के समापन की घोषणा की और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार होने को कहा।
समारोह में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। मोदी ने विकास यात्रा की तारीफ की और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना बनाकर आंध्रा में आग लगा दी है, जबकि छत्तीसगढ़ बना तो मध्य प्रदेश मिठाई बांट रहा था। जब तेलंगाना बना, आंध्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा। ये कांग्रेस की कार्यशैली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है। कोई देश के नागरिकों को नागरिक मानने को तैयार नहीं। कांग्रेस सोने का हाथ लगाती है तो वो मिट्टी हो जाती है।
विज्ञापन
राहुल गांधी पर बोला हमला
राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जिस पर गरीबी दूर करने के जिम्मेदारी है, उसे वह 'स्टेट ऑफ माइंड' लगती है। उन्होंने कहा 'उनकी नानी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन उनकी तीसरी पीढ़ी को ये स्टेट ऑफ माइंड लगती है।'
छत्तीसगढ़ के खाद्य सुरक्षा कानून की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस योजना की तरीफ की थी और केंद्र को इसे लागू करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गुजरात ने भी इस योजना से सीख ली है और इसे अपने यहां लागू किया।
मोदी ने कहा कि भाजपा ने युवाओं की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा किया है, जहां-जहां इन्हें मौका मिल है, इन्होंने विकास किया। उन्होंने कहा कि हमने शासन को राजनीति का हथियार नहीं बनाया।
मोदी ने भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, मैं सरकार की बात करता हूं तो सरकार का मतलब होता है भारत का संविधान, सबका साथ, सबका विकास।
उन्होंने कहा कि रमन सिंह यही मंत्र लेकर छत्तीसगढ़ को लेकर आगे बढ़े हैं। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ 13 साल का हो गया, आने वाले पांच साल इसके लिए महत्वपूर्ण है।