फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rakhi sawant also said namo namo

राखी सावंत ने भी जपा नमो-नमो

Sat, 01 Mar 2014 09:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Mar 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant also said namo namo

आइटम गर्ल राखी सावंत भी चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें। वे आगामी चुनाव में मोदी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगी। राखी यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ से मिली। इस मुलाकात के बाद उन्होंने खुद को भाजपा की ‘बेटी’ बताया।

विज्ञापन


राखी ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि अब यह भाजपा के शीर्ष नेताओं पर निर्भर है कि वे पार्टी में शामिल हों अथवा नहीं। हालांकि राखी की ‘भाजपा की बेटी’ संबंधी टिप्पणी पर सोशल मीडिया में हुई तीखी प्रतिक्रिया के बाद भाजपा असहज हो गई।
विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा में शामिल हो चुके कुछ सिने कलाकारों के साथ राखी दिल्ली आई थी और शनिवार को उनके साथ ही भाजपा कार्यालय देखने के लिए यहां आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ उनकी भेंट को सहज मुलाकात बताया गया। सिने कलाकारों में मोदी के प्रति इस अनुराग से गदगद राजनाथ ने भी राखी से मुलाकात पर खुशी जताई।

इससे पहले सलमान खान भी अहमदाबाद में उत्तरायण कार्यक्रम में मोदी के साथ पतंग उड़ा चुके हैं। जबकि 2013 में मल्लिका सहरावत भी मोदी के जन्मदिन के लिए गाना गा चुकी हैं।


बहरहाल, राखी ने राजनाथ के साथ चाय भी पी और कुछ देर गपशप भी की। इसके बाद मीडिया से रूबरू हुईं राखी ने मोदी का गुणगान शुरू कर दिया।

राखी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि चुनाव के बाद मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। राखी ने कहा कि भाजपा उनका घर है और वे भाजपा की बेटी हैं। वे अपने घर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed