फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rajpath will not be no-fly zone on R-Day

राजपथ नहीं बनेगा 'नो फ्लाइंग जोन'

Mon, 19 Jan 2015 09:02 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
Rajpath will not be no-fly zone on R-Day

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा राजपथ को नो फ्लाइंग जोन बनाने की सलाह पर भारत ने नरमी के साथ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


ओबामा की सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षा एजेंसियों ने भारत को सलाह दी थी कि वह गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ के करीब 5 किलोमीटर के दायरे तक नो फ्लाईजोन घोषित कर दे, लेकिन भारत ने इसे असंभव बताते हुए असर्थता जता दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत के 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति विशेष अतिथि बनकर भारत दौरे पर आ रहे हैं। ओबामा की यात्रा के दौरान हमले की आशंका के बीच ओबामा की सुरक्षा में मुस्तैद एजेंसिया काफी सर्तक हो गई हैं और वो फूंक फूंक कर कदम उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बराक ओबामा की इस भारत यात्रा के दौरान करीब 1600 जवान तैनात रहेंगे, जिनमें से अधिकतर सुरक्षा एजेंसियों से ही होंगे।

Trending Videos

'राजपथ को नो फ्लाइंग जोन बनाना मुश्किल'

Rajpath will not be no-fly zone on R-Day

भारत ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को बता दिया है कि राजपथ को नो फ्लाइंग जोन बनाने में काफी मुश्किल है क्योंकि ऐसा किए जाने से भारतीय वायु सेना का फ्लाइंग पास्ट नहीं हो पाएगा।

भारत ने बताया कि राजपथ के ऊपर फ्लाई पास्ट की अवधि तकरीबन 10 मिनट के आसपास होती है। अन्यथा पूरे साल भर राष्ट्रपति भवन, साउथ एवं नार्थ ब्लॉक, पीएम आवास और उसके आस पास के अहम स्थानों के ऊपर भी नो फ्लाइंग जोन घोषित नहीं किया जाता है।

वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने ओबामा की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए लगाए जाने वाले 15000 सीसीटीवी कैमरों पर भी हैरानी जताई हैष दिल्ली हाईकोर्ट का कहना है कि अगर इतने सीसीटीवी कैमरे विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के लिए लगाए जा सकते हैं तो इन्हें भारतीयों के लिए क्यों नहीं लगाया जाता है।

18 फाइटर जेट और 10 हेलीकॉप्टर इस साल के फ्लाइपास्ट में शामिल

Rajpath will not be no-fly zone on R-Day

सूत्रों के मुताबिक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल के फ्लाई पास्ट में करीब 18 फाइटर जेट, पांच एअरक्राफ्ट और 10 हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे, जो जमीन से करीब 60 मीटर से 300 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे।

इस फ्लाईपास्ट के दौरान नेवी के सुपरसोनिक फाइटर मिग-29 के और आईएएफ के फाइटर प्लेन सुखोई 30 एमकेआई और जगुआर भी उड़ान भरेंगे, जो कि उत्तर भारत के अलग अलग एअरबेस से उड़ान भरकर राजपथ के इर्द गिर्द करतब दिखाएंगे।

ओबामा को अपनी इस यात्रा को दौरान सी -130 जे 'सुपर हरक्यूलिस', सी-17 ग्लोबमास्टर-III (रणनीतिक एअरक्राफ्ट) और समुद्र में लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले पोसाइडन-81 विशेष सैन्य विमान को देखने का मौका भी मिल जाएगा जिन्हें भारत ने अमेरिका से ही करीब 7 बिलियन डॉलर में प्राप्त किया है।

उत्तराखंड पर अमेरिकी खुफिया तंत्र की नजर

Rajpath will not be no-fly zone on R-Day

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के 26 जनवरी को भारत आगमन पर आतंकी हमले की आशंका को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर में तैनात सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही इस खुली सीमा पर अमेरिकी खुफिया तंत्र की भी नजर है।

खुफिया एजेंसी आईबी की आतंकी हमले की रिपोर्ट के बाद बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को राज्य सरकार ने और अधिक अलर्ट किया है। एसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि जिले से लगी नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को एक माह पूर्व से ही सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed