फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath to announce team soon make modis role clearer

नरेंद्र मोदी को मिल सकता है यूपी, बिहार का प्रभार

Sat, 30 Mar 2013 11:51 AM IST
नई दिल्ली/इटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इटरनेट डेस्क Updated Sat, 30 Mar 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
rajnath to announce team soon make modis role clearer

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बीजेपी संसदीय बोर्ड में जगह मिल सकती है। साथ ही मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए यूपी और बिहार के प्रभार की जिम्मेदारी भी दिए जाने का ऐलान हो सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की नई टीम में गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री अमित शाह और वरुण गांधी को भी महासचिव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


खबर है कि राजनाथ सिंह की नई टीम में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की सबसे बड़ी समिति संसदीय बोर्ड में जगह मिलेगी। इसी के साथ नरेंद्र मोदी की शक्तियां बढ़ जाएगी और उनके दिल्ली आने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ही कुनबे में इन 5 से है मोदी की टक्कर

संसदीय बोर्ड भाजपा की सर्वोच्च समिति होती है और इसके सभी सदस्य चुनाव प्रबंधन समिति के भी सदस्य होते हैं। चुनाव, उम्मीदवारी से जुड़े फैसले हो या किसी नए नेता की पार्टी में एंट्री सभी फैसले बोर्ड द्वारा ही तय किए जाते हैं। ऐसे में संसदीय बोर्ड में मोदी की एंट्री को राष्ट्रीय स्तर की राजनीति की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

2014 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संभावना व्यक्त की जा रही है कि स्मृति ईरानी को भाजपा का प्रवक्ता और उमा भारती को भी संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया जा सकता है।


महासचिव के लिए उमा भारती का दावा सबसे ज्यादा मजबूत है। स्मृति ईरानी दोबारा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बन सकती हैं, लेकिन इस पद के लिए आरती मेहरा का नाम भी चल रहा है। दौड़ में दुर्ग की सांसद सरोज पाण्डेय भी शामिल हैं।

पुराने महासचिवों में से चार को नई टीम में जगह मिल रही है। संगठन महामंत्री रामलाल, अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत और जेपी नड्डा बरकरार रहेंगे। बाकी छह नए महासचिवों में नरेंद्र मोदी के नजदीकी अमित शाह और वरुण गांधी का नाम तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed