{"_id":"e2e9dd3923cc908d782e5e86b4109637","slug":"rajnath-demands-president-rule-s-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यूपी में राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'यूपी में राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प'
एजेंसी/गुवाहाटी
Updated Wed, 18 Sep 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मुजफ्फरनगर में हुई सांप्रदायिक हिंसा को देखते उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि सूबे की स्थिति पर विचार करते हुए उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के अलावा और कोई विकल्प नजर नहीं आता। भारत सरकार को हस्तक्षेप करते हुए राज्य की समाजवादी सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों के स्टिंग आपरेशन को आधार मानकर कार्रवाई करनी चाहिए। अगर सपा सरकार के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता यह मानेगी कि सांप्रदायिक हिंसा में सपा और कांग्रेस की सांठगांठ थी।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि सांप्रदायिकता की बू आ रही है। 'बांटों और राज करो' की नीति के बल पर कांग्रेस सत्ता में बनी रहना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक हिंसा में 47 लोगों की मौत हो गई। करीब 40 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा।
सिंह भाजपा के उत्तर पूर्व के नेताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति और एजेंडे पर चर्चा करने असम गए थे।