{"_id":"3f898c9c-7848-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"rajnath-ask-government-clear-jaitley-surveillance-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सरकार जवाब दे, किसके आदेश पर हुई जेटली की जासूसी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सरकार जवाब दे, किसके आदेश पर हुई जेटली की जासूसी'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली के मोबाइल फोन की अनाधिकृत निगरानी किए जाने के मामले को गंभीर बताते हुए भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि यह कोई आपातकाल नहीं है कि इस तरह की अनाधिकृत हरकतें की जाएं।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस मामले में सरकार से सफाई मांगी है। उन्होंने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से यह बताने को कहा कि जासूसी किसके आदेश पर हुई और इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार ने क्या कार्रवाई की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि पार्टी जेटली की इस अनाधिकृत जासूसी की निंदा करती है। गृह मंत्री की इस मुद्दे पर जवाबदेही बनती है। उन्हें यह बताना चाहिए कि जेटली की कॉल्स के रिकार्ड क्यों और किसके कहने पर लिए गए।
विज्ञापन
जावडेकर ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब दिल्ली के एक से अधिक पुलिस स्टेशनों पर जेटली की कॉल्स का ब्योरा मांगा गया हो। कांग्रेस को यह ध्यान रखना चाहिए कि ये कोई आपातकाल के दिन नहीं हैं, जिसमें इस तरह की अनाधिकृत हरकतें की जाएं।
गौरतलब है कि जेटली की कॉल्स का ब्योरा लेने का प्रयास करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने स्वयं इस बाबत कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।