फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajmohan gandhi fight election againest sandeep dixit

केजरीवाल की उम्मीदें पूरी कर पाएंगे गांधी?

Fri, 28 Feb 2014 02:34 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
rajmohan gandhi fight election againest sandeep dixit

आप ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित के खिलाफ पूर्वी दिल्ली से महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


संदीप दीक्षित लोकसभा में कांग्रेस के मौजूदा सांसद हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी सूची जारी नहीं की है। मगर संभावना यही है कि संदीप दीक्षित ही पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन


राजमोहन 21 फरवरी को ही ‘आप’ में शामिल हुए थे। उस समय यह भी चर्चा थी की उन्हें भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुजरात से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा के लिए हुए चुनाव में आप ने पूर्वी दिल्ली क्षेत्र की पांच सीटें जीती थीं। इससे साफ है कि इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का जनाधार अच्छा है।

संदीप दीक्षित बना पाएंगे हैट्रिक?

rajmohan gandhi fight election againest sandeep dixit

कांग्रेस और भाजपा ने बेशक पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लेकिन आप के राजमोहन गांधी के मैदान में उतरने से मुकाबला रोमांचक होना तय है। कांग्रेस अगर मौजूदा सांसद संदीप दीक्षित पर भरोसा जताती है तो सत्ता विरोधी लहर के बीच उनकी हैट्रिक की राह में राजमोहन गांधी बड़ा रोड़ा हो सकते हैं।

ईस्ट दिल्ली संसदीय सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित यहां से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। पिछली बार सीधे मुकाबले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी प्रत्याशी चेतन चौहान को हराया था। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस संदीप दीक्षित तीसरी बार चुनाव लड़वाएगी। वहीं, बीजेपी अभी अपने प्रत्याशी की की तलाश कर रही है।

पार्टी का मानना है कि दिल्ली की ज्यादा शैक्षिक मतदाताओं की सीटों से एक पूर्वी दिल्ली पर इनकी शख्सियत को भुनाया जा सकता है। दूसरी तरफ विधानसभा चुनावों को अगर संकेत माना जाए तो पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट की पांच सीटें आप के खाते में हैं। वहीं, तीन पर भाजपा और दो पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। अगर रुझान विधानसभा चुनावों जैसा रहा तो राजमोहन को बढ़त हासिल है। लेकिन कई बार संसदीय चुनाव परिणाम विधानसभा से उलट रहा है।

बिन्नी अब खेलेंगे कैसा खेल?

rajmohan gandhi fight election againest sandeep dixit

आम आदमी पार्टी के लिए उसके बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी रोड़ा बन सकते हैं। लक्ष्मी नगर से विधायक बिन्नी की पूर्वी दिल्ली सीट गुर्जर मतदाताओं में अच्छी पकड़ है, वहीं आप सरकार से नाराज लोगों को भी इलाके में एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर बिन्नी का समर्थन कांग्रेस या भाजपा के पक्ष में जाता है तो राजमोहन गांधी की मुश्किल बढ़ सकती है।

कौन जीता और कब जीता यहां से?

rajmohan gandhi fight election againest sandeep dixit

पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट:
1967-71-------हरदयाल देवगन-------भारतीय जन संघ
1971-77-------एचकेएल भगत-------कांग्रेस
1977-80-------किशोरी लाल-------जनता पार्टी
1980-84-------एचकेएल भगत-------कांग्रेस
1984-89-------एचकेएल भगत-------कांग्रेस
1989-91-------एचकेएल भगत-------कांग्रेस
1991-96-------बैकुंठ लालशर्मा-------भाजपा
1996-97-------बैकुंठ लाल शर्मा-------भाजपा
1997-98-------(उपचुनाव)-------लाल बिहारी तिवारी-------भाजपा
1998-99-------लाल बिहारी तिवारी-------भाजपा
1999-2004-------लाल बिहारी तिवारी-------भाजपा
2004-09-------संदीप दीक्षित-------कांग्रेस
2009-पदस्थ-------संदीप दीक्षित-------कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed