फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajmahal reached kashi from kolkata

गंगा की लहरों पर फिर ‘राजमहल’, कोलकाता से काशी पहुंचा क्रूज

Wed, 12 Aug 2015 09:17 AM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
rajmahal reached kashi from kolkata

इंग्लैंड के सैलानियों को लेकर आलीशान क्रूज राजमहल मंगलवार की दोपहर कोलकाता से काशी पहुंचा। उसने खिड़कियाघाट पर बीच गंगा में लंगर डाला। क्रूज से पहुंचे विदेशी सैलानी सारनाथ रवाना हुए। शाम को गंगा आरती के बाद क्रूज खिड़किया घाट से रामनगर रवाना हो गया।

विज्ञापन


सैलानी बुधवार की सुबह रामनगर किला देखने के बाद चुनार जाएंगे। शाम को क्रूज कोलकाता की यात्रा पर रवाना होगा। क्रूज को देखने के लिए नदी किनारे के बाशिंदों और घाटों पर जुटे लोगों में खासी उत्सुकता दिखी।
विज्ञापन


कोलकाता से आए इस क्रूज पर महज चार सैलानी सवार हैं। सात दिनों के इस टूर में पर्यटकों को न केवल प्राचीन शहर के दर्शन कराना शामिल है बल्कि ग्रामीण परिवेश से भी सैलानियों को परिचित कराया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़किया घाट पर रोक दिया गया था क्रूज को

rajmahal reached kashi from kolkata

क्रूज पटना होते हुए वाराणसी पहुंचा। बीच गंगा में खड़े क्रूज से स्टीमर के जरिये सैलानी घाट तक आए। इसके बाद वाहन से लोग सारनाथ गए। वहां से लौटने के बाद उन्होंने आराम किया और शाम को गंगा आरती देखने गए। इसके बाद यह क्रूज रामनगर रवाना हो गया।

हालांकि पिछली बार कछुआ सेंचुरी के चलते यह क्रूज खिड़किया घाट पर ही रोक दिया गया था लेकिन इस बार क्रूज को सेंचुरी से गुजरने की परमीशन दे दी गई थी।

क्रूज मैनेजर कुनाल सिंह ने बताया कि रामनगर और चुनार दर्शन के बाद यह क्रूज कोलकाता लौट जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा पर्यटन सीजन में क्रूज अभी कई बार यहां आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed