फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajiv assassination: Nalini moved to High Court again

राजीव हत्याकांड: नलिनी ने फिर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Tue, 15 Dec 2015 03:20 AM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 03:20 AM IST
विज्ञापन
rajiv assassination: Nalini moved to High Court again

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में दोषी नलिनी श्रीहरन ने फिर से मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आजीवन कारावास की सजा काट रही नलिनी ने कोर्ट से अपनी समय पूर्व रिहाई के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


वेल्लोर में महिलाओं की विशेष जेल में सजा काट रही नलिनी 24 साल से अधिक समय से जेल में है। उसे पहले मौत की सजा सुनाई गई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद राज्य सरकार ने 24 अप्रैल 2000 को उसकी सजा आजीवन कारावास में तब्दील कर दी।

इस योजना के तहत मांगी रिहाई

rajiv assassination: Nalini moved to High Court again

नलिनी ने याचिका में कहा है कि आजीवन कारावास की सजा प्राप्त करीब 2200 दोषियों को 10 साल जेल में बिताने के बाद रिहा कर दिया गया, लेकिन उसके मामले पर इसलिए विचार नहीं किया गया क्योंकि वह सीआरपी की दूसरी धाराओं के अंतर्गत आता है।

उसने कहा है कि राज्य सरकार ने 20 साल से अधिक की सजा काट चुके दोषियों को रिहा करने की योजना बनाई, उस योजना के तहत भी उसे रिहा नहीं किया गया।

इस योजना के तहत खुद को रिहाई के योग्य होने का दावा करते हुए नलिनी ने कहा कि कोर्ट राज्य सरकार को उसकी याचिका पर विचार करते आदेश दे। उसने इस योजना के तहत 22 अक्तूबर 2014 को राज्य सरकार के समक्ष रिहाई का आवेदन किया था, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक उस पर फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed