{"_id":"928b04be-9b63-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"rajinikanth-on-hunger-strike-in-support-of-sri-lankan-tamils","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई तमिलों के समर्थन में अनशन पर रजनीकांत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
श्रीलंकाई तमिलों के समर्थन में अनशन पर रजनीकांत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Apr 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई तमिलों के समर्थन में तमिल फिल्म इंडस्ट्री मंगलवार को एक दिन के अनशन पर है। इस अनशन में सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हसन सहित कई नामी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
ये लोग श्रीलंकाई तमिलों के पुर्निवास और उनके खिलाफ हुई हिंसा की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग कर रहे हैं।
उपवास का समर्थन साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, साउथ इंडिया फिल्म आर्टिस्ट्स एसोसिएशन, तमिल फिल्म डायरेक्टर्स एसोसिएशन, फेफ्सी और स्मॉल स्क्रीन आर्टिस्ट्स यूनियन कर रही है।
विज्ञापन
साउथ इंडियन फिल्म आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर शरत कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को तमिलनाडु विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव पर कदम उठाना चाहिए। माना जा रहा है कि उपवास के बाद एसोसिएशन श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर कुछ प्रस्ताव पास कर सकती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा में एक प्रस्ताव लाया गया था। इसमें भारत सरकार से संयुक्त राष्ट्र के सामने श्रीलंका में अलग तमिल ईलम राज्य बनाने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव लाकर जनमत संग्रह कराने की मांग की गई।
इस जनमत संग्रह में श्रीलंका में रह रहे तमिल और दूसरे देशों में निवास कर रहे श्रीलंकाई मूल के अन्य तमिलों को भी शामिल करने की मांग की गई।