फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajesh kumar the man who shot famous viral photo of mass cheating of bihar

नकल की तस्वीर के चलते एक शख्स की जान पर आई आफत

Wed, 25 Mar 2015 04:40 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
rajesh kumar the man who shot famous viral photo of mass cheating of bihar

कैमरे के एक क्लिक ने चंद दिनों पहले बिहार सरकार को झकझोर दिया। वैशाली जिले के महनार गांव के विद्या निकेतन स्कूल की चारमंजिला इमारत की दीवार पर चढ़कर परीक्षार्थियों को चिट और आंसर शीट सप्लाई करते परिजनों की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी।

विज्ञापन


उस तस्वीर ने विधानसभा चुनावों के इंतजार में ऊंघ रही बिहार सरकार की नींद तोड़ दी। राज्य की शिक्षा व्यवस्था की थू-थू हुई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आननफानन में पत्र लिखा और परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के मां-बाप से अपील की कि वे उन्हें नकल न कराएं।
विज्ञापन


तस्वीर ने राष्ट्रीय स्तर पर तो बिहार सरकार की मिट्टी पलीद की ही, अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान भी अपनी ओर खिंचा। पटना उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को फटकार लगाई और पुलिस को नकल रोकने का आदेश दिया। उस तस्वीर के बाद हरकत में आई मशीनरी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। रविवार तक अलग-अलग केंद्रों से नकल करते पकड़े गए लोगों से 15 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1217 केंद्रों पर नकल करते या करने में मदद कराते एक हजार से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया। क्या आपको पता है कि वह तस्वीर किसने खींची थी?

तस्वीर लेने वाले को धमकी दे रहे लोग

rajesh kumar the man who shot famous viral photo of mass cheating of bihar

तस्वीर राजेश कुमार ने खींची थी। वैशाली ‌जिले के सहदेई-देसरी ब्लॉक के राजेश कुमार एक हिंदी अखबार के स्‍थानीय संस्करण में काम करते हैं। अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' को उन्होंने बताया,' मेरी ‌तस्वीर वायरल हुई, लेकिन मुझे गुमनामी में भेज दिया गया।

राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें तस्वीर हाजीपुर स्थित अपने ब्यूरो को भेजी ‌थी। अखबार ने तस्वीर अगले दिन छाप दी। हालांकि उसके बाद उस तस्वीर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर कई समाचार पत्रों और वेबसाइट पर छापा गया। राजेश कुमार का कहना है कि उस तस्वीर को सभी ने छापा लेकिन किसी ने भी उन्हें नाम नहीं दिया। तस्वीर की क्रे‌डिट लाइन में विभिन्न एजेंसियों का नाम दिया गया।

राजेश ने बताया कि मुझे संतोष होता है ये देखकर की मेरी तस्वीर के कारण सरकार नकल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर हुई। हालांकि उस तस्वीर के कारण ही राजेश को धमकी भी मिलीं। उन्होंने बताया‌, 'मैं गांव में रहता हूं। लोग मेरे हाथ में कैमरा देखते हैं, तो आपे से बाहर हो जाते हैं। वे मुझे दौड़ा लेते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed