फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   raje insured third time victory for his son from rajsthan

मां हो तो ऐसी, बेटे की हैट्रिक कर दी है पक्की!

Wed, 02 Apr 2014 07:37 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, झालावाड़-बारां
समीर शर्मा/अमर उजाला, झालावाड़-बारां Updated Wed, 02 Apr 2014 07:37 AM IST
विज्ञापन
raje insured third time victory for his son from rajsthan

फिल्म दीवार में अमिताभ बच्चन पर भारी पड़ा शशि कपूर का एक प्रख्यात डायलॉग राजस्थान की झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और दो बार से लगातार सांसद दुष्यंत सिंह पर बिलकुल सटीक बैठता है।

विज्ञापन


इस क्षेत्र में पेयजल समस्या, टूटी-सड़कों सहित कई अधारभूत समस्याएं कायम हैं, लेकिन दुष्यंत सिंह को उनकी मां राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रभाव का फायदा पिछले दोनों चुनावों में जीत के रूप में मिला है।
विज्ञापन


इस बार भी इस क्षेत्र की जनता खुद उनकी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है।

कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को दिया है ‌टिकट

raje insured third time victory for his son from rajsthan

दुष्यंत के विजयी रथ को रोकने के लिए कांग्रेस ने पिछली कांग्रेस सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया को टिकट दिया है, जो पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

पिछली बार कांग्रेस ने भाया की पत्नी उर्मिला जैन को टिकट दिया था, जिन्हें दुष्यंत सिंह ने 52 हजार से अधिक मतों से हराया था।

झालावाड़-बारां सीट से लगातार दो बार से जीत रहे दुष्यंत सिंह सेफ जोन में है। दुष्यंत सिंह को मोदी लहर के साथ मुख्यमंत्री के पुत्र, राज परिवार से जुड़े होने तथा उनकी मां के नेतृत्व में भाजपा को विधानसभा चुनावों में 163 सीटों के साथ मिली ऐतिहासिक जीत के फायदे मिलने की पूरी उम्मीद है।

पांच बार वसुंधरा भी जीत चुकी हैं इस सीट पर

raje insured third time victory for his son from rajsthan

दुष्यंत सिंह की राह इस संसदीय क्षेत्र की आठों सीटों पर बैठे भाजपा विधायक भी आसान कर रहे हैं, जबकि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान ये आठों सीट कांग्रेस के पास थीं।

परिसीमन होने से पूर्व पुरानी झालावाड़ सीट पर वसुंधरा राजे भी पांच बार संसद की राह तय कर चुकी हैं। खास बात यह भी है कि इस सीट से पैनल में अकेले दुष्यंत सिंह का ही नाम भाजपा आलाकमान तक पहुंचा था।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के सामने राजनीतिक साख बचाने का संकट खड़ा हुआ है। भाया इसी संसदीय क्षेत्र में आनेवाले अंता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार चुके हैं।

विज्ञापन

कांग्रेसी भी नहीं दे रहे हैं भाया का साथ

raje insured third time victory for his son from rajsthan

यदि इस चुनाव में परिणाम भाया के हिसाब से नहीं आए, तो राजनीति में जगह बनाए रखने के लिए उनका संघर्ष काफी बढ़ जाएगा।

फिलहाल जीतने के लिए संघर्ष कर रहे भाया कांग्रेस शासन में प्रदेश में हुए विकास कार्यों व तीन माह में भाजपा सरकार की ओर से कोई काम नहीं किए जाने को मुद्दा बना रहे हैं।

भाया के साथ कांग्रेसी भी एकजुट नहीं है।

ये रहीं झालावाड़-बारां की मुख्य समस्याएं

raje insured third time victory for his son from rajsthan
काफी मांग के बाद मंजूर हुई 2500 करोड़ रुपए की परवन सिंचाई योजना की अत्यंत धीमी गति, डेढ़ दशक से भोपाल तक नहीं बिछी रेलवे लाइन, झालावाड़ हाइवे की हालत खस्ता, कई गांव अभी भी पीने के पानी से वंचित।

कुल मतदाता -   16,59,089
पुरुष -         8,63,807
महिला -       7,95,282
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed