फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rajasthan Has 'Lalit Modi Sarkaar': Rahul Gandhi Slams PM, BJP

56 इंच का सीना 6 महीने में हो जाएगा 5.6 इंच: राहुल गांधी

Sat, 18 Jul 2015 01:47 AM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Has 'Lalit Modi Sarkaar': Rahul Gandhi Slams PM, BJP

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर गरजे। भूमि अधिग्रहण बिल के लिए कहा कि किसानों की एक इंच भी जमीन नहीं लेने देंगे। कांग्रेस, जनता, मजदूर-किसान मिलकर उनके 56 इंच के सीने को छह महीने में 5.6 इंच का कर देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सौ साल पहले अंग्रेज इंग्लैण्ड में बैठकर यहां सरकार चला रहे थे और अब ललित मोदी लंदन में बैठकर रिमोट के जरिए राजस्थान सरकार को चला रहे हैं। वे वहां से बटन दबाते हैं और ये (सरकार) यहां कूदते हैं। प्रधानमंत्री के लिए कहा कि ललित मोदी मामले में सीनियर मोदी शांत बैठे हैं, कुछ नहीं बोल रहे, जबकि चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी बातें करते थे। राहुल ने बिड़ला सभागार में कांग्रेस नेताओं को दिए अपने सम्बोधन में नरेन्द्र मोदी और वसुंधरा राजे पर कई तंज कसे, वहीं कांग्रेस की कमियों पर भी बोले व उन्हें दूर करने के सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


भाषण के दौरान हंसी-ठहाके और तालियों का दौर चलता रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र के भूमि अधिग्रहण बिल को पास नहीं होने देंगे। राहुल ने कहा कि राजस्थान में ललित मोदी सरकार, मध्य प्रदेश में व्यापम की सरकार तथा महाराष्ट्र में शिंदे की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि ये राहुल गांधी नहीं, बल्कि देश की जनता बोल रही है। पहली बार ऐसी सरकार आई है, जो विपक्ष को मुद्दे दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजे की नहीं, ललित मोदी की सरकार

Rajasthan Has 'Lalit Modi Sarkaar': Rahul Gandhi Slams PM, BJP

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार में 60-65 मंत्री दिखावे के हैं, मंत्री तो एक ही है, नरेन्द्र मोदी। सभी मंत्री पर कठपुतली की तरह धागे बंधे हैं, जिसका नियंत्रण मोदी के हाथ है। मोदी चाहते हैं कि भाजपा भी वही करे, जैसा वे चाहते हैं। वे चाहते हैं कि लाल कृष्ण आडवाणी भी चुपचाप उनकी बात मानें। सत्ता आने के बाद भाजपा ने गरीब-मजदूर को भुला दिया है।

मोदी काले धन को लाकर 15-15 लाख रुपए गरीबों के हिस्से वाला वादा भी भुला चुके हैं। राहुल ने राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार को बार-बार ललित मोदी सरकार पुकारा और कहा कि राजस्थान की जनता को ललित मोदी सरकार ने आखिर क्या दिया? राजे सरकार की विफलताएं भी ललित मोदी सरकार के नाम से गिनाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री ने ललित मोदी के लिए देश का कानून तोड़ा है। वे भगौड़े व भ्रष्ट आदमी की मद्द करना चाहती थीं, लेकिन ये भी चाहती थीं कि हिन्दुस्तान की जनता को दस्तखत के बारे में पता नहीं चले।

उनके रिश्ते भी काफी पुराने रहे हैं, पिछली राजे सरकार में वे साथ ही घूमते थे और राजे के बेटे के होटल में पैसा भी लगाया है। सभी जानते हैं कि यहां वसुंधरा राजे की नहीं, बल्कि ललित मोदी की सरकार है। ललित मोदी के काले धन से नाता रहा है। राहुल ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री उसे पकड़कर हिन्दुस्तान लाएंगे?

कांग्रेस को एकजुट होने की जरूरत

Rajasthan Has 'Lalit Modi Sarkaar': Rahul Gandhi Slams PM, BJP

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के बीच मनमुटाव व शिकायतों से हार मानते हुए कहा, मैं पहले समझता था कि आपसी मनमुटाव व शिकायतों को मिटा सकता हूं, लेकिन अब मैं समझ गया हूं कि इन्हें नहीं मिटाया जा सकता।

आपस में जितना झगडऩा है, उतना झगड़ लें, लेकिन दुश्मन के सामने तो एकजुट होकर खड़े रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई दबा नहीं रहे, मैं सभी को आवाज देना चाहता हूं। वरिष्ठ जनों के अनुभव और युवा शक्ति मिलकर काम करे, तो पार्टी काफी आगे बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed