मनसे का आंदोलन खत्म, राज ठाकरे रिहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल वसूली का विरोध कर रहे एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राज ठाकरे ने टोल वसूली के विरोध में आज महाराष्ट्र में 'रास्ता रोको' आंदोलन की धमकी दी है। पुलिस ने प्रदेश भर में एमएनएस कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है।
राज को समर्थकों के साथ मुंबई में हिरासत में लिया गया। राज ठाकरे पिछले कई दिनों से टोल वसूली का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने एमएनएस कार्यकार्तओं से टोल न देने की अपील की थी।
एमएनएस कार्यकार्ताओं ने पिछले दिनों महाराष्ट्र में कई टोल नाकों पर तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को उकसाने के आरोप में राज ठाकरे पर मुकदमा भी दर्ज किया।
पुलिस ने राज को दिया था नोटिस
पुलिस ने मंगलवार को राज ठाकरे को किसी भी आंदोलन में में हिस्सा न लेने का नोटिस जारी किया था। राज ठाकरे ने कहा था कि उनकी पार्टी टोल वसूली के विरोध में बुधवार से पूरे राज्य में रास्ता रोकेगी।
ठाकरे ने कहा था कि बुधवार को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से राजमार्गों पर ट्रैफिक रोकना शुरू कर देंगे। ठाकरे ने कहा था कि उनके आंदोनी से किसी दिक्कत का सामना नहीं करना होगा। रास्ता रोको सिर्फ राजमार्ग तक ही सीमित रहेगा।
उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के मद्देनजर स्कूल-कॉलेजों को इस आंदोलन से अलग रखने का फैसला किया गया है।