{"_id":"6a1e1826-7463-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"railways-have-improved-after-casualty-in-mahakumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ: हादसे के बाद हरकत में आया रेल मंत्रालय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महाकुंभ: हादसे के बाद हरकत में आया रेल मंत्रालय
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद स्टेशन पर रविवार शाम महाकुंभ लौटती भीड़ में मची भगदड़ में 37 लोगों की मौत ने रेलवे प्रशासन को नींद से जगा दिया है। अब रेलवे ने वहां से यात्रियों को ले जाने के लिए अगले 72 घंटे में 220 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
साथ ही रेलवे ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये तथा अन्य घायलों को 25-25 हजार रुपये देने का भी ऐलान किया गया है। इन सबके बीच मौके पर जाकर हालात का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री पवन कुमार बंसल सोमवार की सुबह रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार मित्तल के साथ इलाहाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद हरकत में आए प्रशासन ने भीड़ को कम करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। रविवार शाम दुर्घटना के बाद दुबारा यातायात शुरू होने के बाद से सोमवार सुबह 10 बजे तक 26 स्पेशल ट्रेनें इलाहाबाद से यात्रियों को लेकर रवाना हो चुकी थीं। रेल मंत्रालय के अनुसार अगले 72 घंटे में इलाहाबाद से कुल 220 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है, जिससे कि जल्द से जल्द लोगों को उनके घरों के लिए रवाना किया जा सके।
विज्ञापन
इससे पूर्व सुबह इलाहाबाद रवाना होने से पहले रेल मंत्री ने मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से दी जाने वाली राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाने वाली मदद के अतिरिक्त होगी। साथ ही रेल मंत्रालय ने कहा है कि दुर्घटना में मारे गए अथवा घायल हुए लोगों के परिजनों व रिश्तेदारों को इलाहाबाद जाने तथा वहां से लौटने के लिए एसी सेकेंड क्लास के दो-दो पास दिए जाएंगे। ये पास उत्तर-मध्य रेलवे के इलाहाबाद स्थित मुख्यालय से जारी किए जाएंगे।