फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway tc staff recruitment in railway

रेलवे: 2500 टिकट चेकिंग स्टाफ की भर्ती

Fri, 29 Aug 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 29 Aug 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
railway tc staff recruitment in railway

ट्रेनों की बढ़ती संख्या और बेटिकट यात्रियों की भरमार को रोकने के लिए रेलवे ने एक कदम और बढ़ाया है। रेलवे बोर्ड ने टिकट चेकिंग स्टॉफ के 2500 नए पद स्वीकृत किए हैं। इनमें से आधे पदों के विपरीत किसी पद में कटौती नहीं की जाएगी। जबकि, आधे पदों के बदले गैर संरक्षा श्रेणी के ऐसे पदों को सरेंडर किया जा सकता है जिनके काम अब रेलवे में नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन


उधर, कर्मचारी संगठन इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग थी कि लगातार बढ़ती ट्रेनों की संख्या को देखते हुए 10 हजार अतिरिक्त रज दिए जाएं। इससे युवकों के सामने रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही बेटिकट यात्रियों पर रोक लगाकर रेलवे की आय भी बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन


रेलवे हर साल 50 से 70 के बीच नई ट्रेनों का ऐलान कर रहा है। इसके अनुसार स्टॉफ नहीं बढ़े। नतीजतन, एसी कोचों में एक कंडक्टर के जिम्मे पांच और स्लीपर में तीन कोच हैं। इसके कारण अक्सर कम दूरी की यात्रा के दौरान यात्री कोच से उतर भी जाते हैं और चेकिंग स्टॉफ टिकटों की जांच भी पूरी नहीं कर पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही शुरू होगी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया

railway tc staff recruitment in railway

एसी कोचों में रात के वक्त टिकटों की जांच के दौरान नींद से उठाए जाने पर आए दिन यात्रियों से झगड़े भी होते हैं। इसे लेकर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन ने चेकिंग स्टॉफ के अतिरिक्त पदों को सृजित करने की मांग उठाई।

रेलवे बोर्ड के सचिव ने फेडरेशन को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि बोर्ड ने 2500 पद स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द ही इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अतिरिक्त पदों के जुड़ने से युवकों के लिए रोजगार पाने के मौके बढ़ेंगे।

उधर, फेडरेशन के संयुक्त महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि नए पदों के सृजन का पत्र मिला है। जल्द ही बोर्ड के सामने और ज्यादा पदों के सृजन का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed