फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Railway platform ticket to be costlier 1st april.

रेल बजट में छुपाया, चुपके से दोगुने किए दाम

Wed, 18 Mar 2015 08:00 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
Railway platform ticket to be costlier 1st april.

रेल बजट में यात्री किराए में बढ़ोतरी नहीं कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों को पुख्ता करने का रेल मंत्री सुरेश प्रभु का दावा हवा हवाई साबित होता दिख रहा है।

विज्ञापन


मालभाड़े को महंगा करने के बाद आम आदमी के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जाना भी महंगा हो गया है। रेल मंत्रालय ने एक अप्रैल से प्लेटफॉर्म टिकट दोगुना करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन


अब तक प्लेटफॉर्म टिकट पांच रुपये का मिलता था, लेकिन एक अप्रैल से यह 10 रुपये का मिलेगा। यही नहीं रेल मंत्रालय ने स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये से भी अधिक राशि का करने की शक्तियां डिवीजनल रेलवे मैनेजरों (डीआरएम) को प्रदान कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम और महंगा कर सकते हैं टिकट

Railway platform ticket to be costlier 1st april.

अभी तक मुसाफिरों के साथ सगे संबंधियों का रेलवे स्टेशन पर जाकर उन्हें ट्रेन पर बिठाकर विदा करने की परंपरा सुलभ और सस्ती थी, लेकिन अब अपने करीबियों को विदाई की इस परंपरा को निभाने के बारे में आम जनता को सोचना पड़ेगा।

रेलवे के फाइनेंशियल कमिश्नर की ओर से जारी आदेश में रेलवे के सभी जोनल मैनेजरों और चीफ कॉमर्शियल मैनेजरों से कहा गया है कि वे अपने जोनों में नई दरों से प्लेटफॉर्म टिकट बिकवाने के साथ नई दरों के टिकट छपवाने की भी व्यवस्था करें।

अगर नई दरों के प्लेटफॉर्म टिकट समय से नहीं छप पाते हैं तो पुराने छपे हुए टिकटों पर नई दरों की मुहर लगाकर उन्हें बेचा जाए। साथ ही अनरिजर्व्ड टिकटिंग मशीनों (यूटीएस) और सेल्फ प्रिंटिंग टिकटिंग मशीनों के सॉफ्वेयरों को भी नई दरों के हिसाब से संशोधित करने को कहा गया है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिया जोर झटका

Railway platform ticket to be costlier 1st april.

मेले और रैलियों के दौरान स्टेशनों पर होने वाली भीड़ पर लगाम लगाने के लिए डीआरएम को आदेश दिए गए हैं कि उस दौरान वह प्लेटफॉर्म टिकट की दर 10 रुपये से और ज्यादा कर सकते हैं।

हालांकि रेल मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म टिकट के रेट तो बढ़ा दिए हैं, लेकिन इस बारे में कोई आदेश नहीं दिया है कि प्लेटफॉर्म टिकट के बिना रेलवे स्टेशन जाने वालों की संख्या में किस तरह कमी की जाएगी या उनके खिलाफ किस तरह की सख्ती की जाएगी।

इस वक्त दिल्ली के चारों रेलवे स्टेशन नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन,  पुरानी दिल्ली में प्रति माह तक तकरीबन 50 हजार प्लेटफॉर्म टिकट ही बिकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed