फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Railway Plans Mahamana Type Trains will Extend

महामना जैसी ट्रेनों का विस्तार करेगा रेलवे

Wed, 24 Feb 2016 02:35 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
Railway Plans Mahamana Type Trains will Extend

रेल मंत्री सुरेश प्रभु नई ट्रेनों की घोषणाओं के शुरू से ही पक्षधर नहीं हैं। सांसदों के बेहद दबाव के बावजूद उन्होंने पिछले बजट में कोई नई ट्रेन नहीं चलाई।

विज्ञापन


संभावना इस बार भी यही है, लेकिन ज्यादा सुविधाओं के साथ महंगे किराए वाली ट्रेनें प्रभु के एजेंडे में हैं। खासतौर पर दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई महामना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों पर विचार बना है। आने वाले समय में रेलवे महामना या फिर उस जैसी चार ट्रेनों को चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि इन ट्रेनों को चलाए जाने की घोषणा प्रभु रेल बजट में करते हैं या फिर इनकी घोषणा बाद में की जाती है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन ट्रेनों के कोचेज भी रेलवे ने तैयार कराने शुरू कर दिए हैं। महामना में जिस तरह केकोच लगे हैं ठीक वैसे ही 200 एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच रेलवे आने वाले समय में तैयार कराने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महामना जैसी चार और ट्रेनों को चलाने की तैयारी

Railway Plans Mahamana Type Trains will Extend

अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि रेलवे इन ट्रेनों का नाम महामना के नाम पर ही रखेगा या फिर जिन राज्यों में ये ट्रेनें चलाई जानी हैं उनसे जुड़े महापुरुषों के नाम पर इनका नाम रखा जाएगा।

हालांकि यह तय है कि इन ट्रेनों का किराया आम ट्रेनों से 15 से 20 प्रतिशत अधिक होगा। सच्चाई यह भी है कि इस बार भी सांसदों ने रेल मंत्री पर अपने क्षेत्र के लिए आम किराए वाली नई ट्रेनों के चलाने और चलने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर जबरदस्त दबाव बनाया है।

खास बात यह है कि अभी तक महामना एक्सप्रेस में एसी-3 कोच नहीं लगाया गया है, लेकिन डिमांड को देखते हुए आने वाले समय में इस तरह की ट्रेनों में सिर्फ एसी-3 कोच ही नहीं बल्कि चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास चेयर कार भी लगाया जाएगा।

रेलवे आधुनिक सुविधाओं वाले ये कोच भोपाल और चेन्नई से तैयार करवा रहा है। महामना का रैक भोपाल से तैयार हुआ है। यहीं से 111 कोच बनवाए जा रहे हैं, जबकि 89 कोच इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) चेन्नई तैयार करेगा। एक कोच पर डेढ़ से पौने दो करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed