फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Railway official big decision for tourist.

यात्रियों के लिए रेल अधिकारी उठाएंगे ये बड़ा कदम

Thu, 28 May 2015 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 May 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
Railway official big decision for tourist.

रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ओर से देश भर में शुरू किए गए रेल पखवाड़े के तहत हाई क्लास में सफर करने वाले रेल अधिकारी सेकेंड क्लास के दर्द से रूबरू होंगे।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा रेलवे बोर्ड से लेकर जोनल अधिकारियों को ये निर्देश दिए गए हैं कि वे सेकेंड क्लास में भी जाएं और मुसाफिरों की तकलीफों को सुनें। यही नहीं इस पखवाड़े के तहत रेलवे के पांच सार्वजनिक उपक्रमों को 10 रेलवे स्टेशनों के रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


साथ ही ट्रेनों के जरिए रेलवे देश भर में हेल्थ चेकअप कैंपों का भी आयोजन करेगा। इन कैंपों में रेलवे के डॉक्टर आम जनता को देखेंगे। मंत्रालय की ओर से मंगलवार से शुरू किए पखवाड़े का हिस्सा रेल मंत्री से लेकर सभी रेल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के पीएसयू इरकान, राइट्स, आरबीएनएल, आईआरसीटीसी व कांकोर्ड को दिल्ली, हावड़ा, आगरा, चेन्नई, वाराणसी, बांबे सीएसटी, बंगलूरू के रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। ये पीएसयू इन रेलवे स्टेशनों पर आम जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed