{"_id":"621361a1cec0d9cb245621eab203607a","slug":"railway-give-pnr-status-from-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"SMS से रेलवे बताएगा PNR स्टेटस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
SMS से रेलवे बताएगा PNR स्टेटस
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 24 Jan 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीक्षा सूची और आरएसी का रेल टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, रेलवे एसएमएस कर आपको जानकारी देगा।
विज्ञापन
अब तक मोबाइल से इसकी जानकारी पाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। 139 पर एसएमएस करने की जानकारी न होने वालों को यह टेढ़ा मामला लगता है।
सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉरमेशन सिस्टम (क्रिस) ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम और नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम से जुड़ा एसएमएस और ब्ल्यूएपी (वैप) गेटवे तैयार कर लिया है।
रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने के पहले पीएनआर में किसी भी तरह का बदलाव होने पर यह प्रणाली ग्राहकों को खुद-ब-खुद एसएमएस भेजकर नवीनतम जानकारी देता रहेगा।
पीएनआर स्टेट्स जानने के लिए अभी रेलवे के 139 नंबर पर फोन या एसएमएस भेजना होता है।
क्रिस के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि मोबाइल ऑपरेटर्स ने 3.7 पैसा प्रति एसएमएस (टर्मिनेशन चार्ज) का रेट दिया है।
ट्राई ने एसएमएस टर्मिनेशन चार्ज दो पैसा प्रति एसएमएस बताया है। ट्राई के हिसाब से प्रति एसएमएस पांच पैसे हो सकते हैं लेकिन सरकारी संस्थाएं इससे मुक्त हैं।
विज्ञापन
मेसर्स कामवायवा ने इसी आधार पर ट्राई में क्रिस को सरकारी संस्था बताते हुए छूट का आवेदन किया।
12 नवंबर 2013 को ट्राई के साथ हुई बैठक में तय हुआ कि रेल मंत्रालय इसके लिए आवेदन करे तो छूट मिल सकती है।
सूत्र बताते हैं कि रेलवे बोर्ड के एएम (आईटी) ने 18 नवंबर ट्राई के सचिव को छूट हासिल करने के लिए चिट्ठी लिख दी है।
संभव है कि जल्द ही ट्राई से इसकी अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद इस सुविधा को लागू किया जाएगा।