फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul stopped sonia from becoming pm in 2004, claims natwar

अंतरात्मा नहीं, राहुल ने नहीं बनने दिया सोनिया को PM

Thu, 31 Jul 2014 12:03 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
rahul stopped sonia from becoming pm in 2004, claims natwar

एक समय गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे और बाद में कांग्रेस से निकाले गए नटवर सिंह ने दावा किया है कि 2004 में सोनिया गांधी ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर नहीं, बल्कि बेटे राहुल गांधी की वजह से प्रधानमंत्री का पद ठुकराया था।

विज्ञापन


नटवर सिंह के मुताबिक राहुल को डर था कि अगर उनकी मां सोनिया प्रधानमंत्री बनीं तो दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की तरह उनकी भी हत्या कर दी जाएगी। इसलिए राहुल ने बेटा होने की दुहाई देते हुए सोनिया को पीएम नहीं बनने दिया।
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने अगले महीने आने वाली अपनी किताब ‘वन लाइफ इज नॉट इनफ: एन ऑटोबायोग्राफी’ में गांधी परिवार से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने दिया था 24 घंटे का समय

rahul stopped sonia from becoming pm in 2004, claims natwar

83 वर्षीय सिंह ने अपनी इस पुस्तक के हवाले से एक टीवी चैनल को बताया कि राहुल नहीं चाहते थे कि सोनिया पीएम बनें। राहुल ने सोनिया को सोचने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। हालांकि बेटे के तौर पर राहुल अपना निर्णय मां सोनिया को सुना चुके थे।

सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सोनिया ने अंतरात्मा की आवाज पर पीएम पद ठुकराया हो, जैसा कि तब वह दावा करती थीं। सिंह ने यह भी दावा किया कि गत 7 मई को प्रियंका गांधी उनसे मिली थीं और अनुरोध किया था कि वह सोनिया के पीएम पद न स्वीकारने वाली बात को किताब से हटा दें।

नटवर ने दावा किया कि राहुल और सोनिया गांधी ने भी उनसे ऐसा करने की गुजारिश की थी। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। सिंह ने बताया कि जब वह कांग्रेस पार्टी में थे। तो सानिया का कांग्रेस पर नियंत्रण इंदिरा गांधी से ज्यादा था।

'सोनिया अपने पति राजीव से बेहतर नेता'

rahul stopped sonia from becoming pm in 2004, claims natwar

सिंह ने यह भी दावा कि जब उन्होंने सोनिया से कांग्रेस में उनके साथ हुई ज्यादती का जिक्र किया तो सोनिया ने इसके लिए माफी मांगी।

सिंह का मानना है कि सोनिया अपने पति राजीव से बेहतर नेता हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुरानी कटुता की वजह से किताब नहीं लिखी है, बल्कि किताब तथ्यों पर आधारित है।

टीवी इंटरव्यू में सिंह ने मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने की कहानी का भी खुलासा किया। सोनिया के इनकार के बाद मनमोहन सिंह को पीएम बनाया जाना तय हुआ था। हालांकि मनमोहन इसके लिए राजी नहीं थे। उनका मानना था कि पार्टी के पास सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं है।

नटवर सिंह का दावा है कि मनमोहन के प्रधानमंत्री बनने से लालू यादव भी खुश नहीं थे। मालूम हो कि इराक में तेल के बदले खाद्यान्न योजना में घोटाले में नाम आने के बाद 2005 में सिंह को विदेश मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

सोनिया के पास जाती थीं फाइलें

rahul stopped sonia from becoming pm in 2004, claims natwar

नटवर सिंह ने संजय बारू के उस दावे की पुष्टि की जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपीए सरकार के दौरान पीएमओ से फाइलें सोनिया गांधी के पास जाती थीं और वही उन पर अंतिम फैसला करती थीं। पुलक चटर्जी ये फाइलें लेकर सोनिया के पास जाते थे।

1991 में सोनिया गांधी तत्कालीन उप राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थीं, लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने यह पद स्वीकारने से इनकार कर दिया था, इसके बाद नरसिंह राव के नाम पर मुहर लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed