फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul says to the party's general secretary work on ground.

हार से आजिज राहुल की महासचिवों को दो टूक

Wed, 24 Dec 2014 09:27 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
rahul says to the party's general secretary work on ground.

लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनावों के सिलसिलेवार खराब प्रदर्शन से त्रस्त कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के सभी महासचिवों को जमीन पर उतरने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर और झारखंड के चुनाव नतीजों के बाद राहुल ने बुधवार को महासचिवों और अग्रिम संगठनों के प्रमुखों की बैठक बुलाई। बैठक में राहुल ने फरमान जारी किया कि वे सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर जा कर कमजोर पड़ रही पार्टी के पराजय के कारणों की समीक्षा करें।
विज्ञापन


राहुल ने सभी महासचिवों और अग्रिम संगठनों के प्रमुखों से फरवरी 2015 तक रिपोर्ट देने को कहा है। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा कि पार्टी हाईकमान इन रिपोर्टों के आधार पर संगठन में बदलाव की शुरुआत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जमीन पर उतर कर काम करें पार्टी महासचिव'

rahul says to the party's general secretary work on ground.

शकील अहमद के मुताबिक राहुल ने खुद पिछले दो महीने में पार्टी से जुड़े करीब चार सौ लोगों से दिल्ली में मुलाकात की। वह अपने स्तर पर कमजोर पड़ रही पार्टी की चुनौतियों का असली कारण जानना चाह रहे थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इन्हीं मुलाकातों के आधार पर राहुल ने सभी को जमीनी स्तर पर उतर कर काम करने की जरूरत पर जोर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक आधारभूत स्तर पर पार्टी से जुड़े ज्यादातर लोग कांग्रेस के मूल सिद्धांतों के प्रति जागरूक नहीं हैं। इस बात पर पार्टी हाईकमान ने नाराजगी भी जाहिर की है।

राहुल ने महासचिवों से कहा है कि वे जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के कैडर से बातचीत करें और उनकी बात सुनें। राहुल ने बैठक में जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने और राज्य और जिला स्तर की समस्याओं को जल्द सुलझाने का फरमान भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed