फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul is not agree to become leader of opposition

नेता प्रतिपक्ष बनने को तैयार नहीं राहुल

Sat, 31 May 2014 07:48 AM IST
Updated Sat, 31 May 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
 rahul is not agree to become leader of opposition

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर लोकसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनने का दबाव बढ़ता जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और युवा बिग्रेड खुलकर राहुल को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने की मांग करने लगे हैं। मगर राहुल हैं कि इसके लिए तैयार नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने करीबी नेताओं को संकेत दिए हैं कि वह इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं हैं और अभी संगठन के कामकाज में ही ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।
विज्ञापन


राहुल के इन संकेतों को पार्टी के कई वरिष्ठ ठीक नहीं मान रहे हैं। कई नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। अब पीछे की बेंचो में बैठने के बजाय आगे की बेंच पर बैठकर नरेंद्र मोदी का सामना करने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया-राहुल के अलावा कोई और न बने नेता प्रतिपक्ष

 rahul is not agree to become leader of opposition

नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में चर्चा में आ रहे कांग्रेस नेताओं के नामों को छोड़ कर पार्टी के ज्यादातर नेता सोनिया और राहुल के अलावा किसी और को प्रतिपक्ष का नेता के रूप में देखना नहीं चाहते।

हालांकि कांग्रेस के सिर्फ 44 सीटों पर सिमटने के बाद उसे आधिकारिक तौर पर विपक्ष के नेता की कुर्सी मिलना मुश्किल माना जा रहा है। पार्टी को ये पद मिलना लोकसभा के नए स्पीकर और सरकार के रहमोकरम पर निर्भर है।

लेकिन पार्टी के नेताओं का मानना है कि सदन में पार्टी के नेता की हैसियत के जरिए वह सामने आकर सदन में पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं।

राहुल गांधी ले जिम्मेदारी

 rahul is not agree to become leader of opposition

शुक्रवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी अपनी निजी राय देते हुए कहा कि राहुल गांधी को विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इससे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी कह चुके हैं कि अब वक्त आ गया है कि राहुल को विपक्ष का नेता बनकर विरोधियों को कड़ा जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी की युवा बिग्रेड भी उन्हें इस पद पर देखने की बात कर रहे हैं। मगर राहुल अभी तक इस पद से दूरी बना रहे हैं। वहीं राहुल और सोनिया इन दिनों रोजाना नेताओं से लगातार मिल कर पार्टी को हार से उबारने के लिए सुझाव ले रही है। संगठन में बड़े फेरबदल को लेकर भी राय मशविरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed