{"_id":"fd2ac0b4462cc073f304a08a78d0e641","slug":"rahul-ghandhi-will-be-president-of-congress-till-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या अप्रैल तक राहुल के हाथों में होगी कांग्रेस की कमान?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
क्या अप्रैल तक राहुल के हाथों में होगी कांग्रेस की कमान?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Feb 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संकेतों को देखें तो संसद के बजट सत्र के दौरान अचानक छुट्टी पर गए राहुल गांधी की ताजपोशी तय मानी जा रही है। बृहस्पतिवार को पत्रकारों की ओर से पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाएगा तो इसकी आपको जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मार्च या फिर अप्रैल में होने वाले पार्टी अधिवेशन में उनकी ताजपोशी हो सकती है। अमर उजाला ने 24 फरवरी को ही राहुल की ताजपोशी को लेकर खबर दी थी। पार्टी अधिवेशन में राहुल की ताजपोशी को लेकर हाईकमान पर चौतरफा दबाव बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राहुल के अचानक संसद के बजट सत्र से पहले ही छुट्टी पर जाने की बात से पार्टी असहज है। इसके बाद कई नेताओं ने कहना भी शुरू कर दिया था कि संगठन में सत्ता के दो केंद्रों की वजह से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष भी राहुल की ताजपोशी करके संगठन में सत्ता का एक केंद्र बनाने की तैयारी में है। कांग्रेस अध्यक्ष खुद चाह रही हैं कि किसी को सत्ता के केंद्र को लेकर कोई दुविधा न हो। अभी पार्टी सोनिया और राहुल के वफादारों में बंटी नजर आ रही है।