फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi return back from europe

यूरोप से छुट्टियां मनाकर स्वदेश लौटे राहुल गांधी

Sun, 10 Jan 2016 10:17 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi return back from europe

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूरोप में नए साल की छुट्टियां मना कर रविवार को स्वदेश लौट आए हैं। कल वह कांग्रेस के नेताओं के साथ अपनी अनुपस्थिति में हुए घटनाक्रमों की जानकारी लेंगे। बीते दिनों विदेश यात्रा पर हुई अटकलबाजियों को देखते हुए इस बार उन्होंने 28 दिसंबर को ट्वीट कर कहा था कि वह यूरोप जा रहे हैं।

विज्ञापन


अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था, ‘कुछ दिनों के लिए मैं यूरोप की यात्रा पर रहूंगा। सभी को वये साल की शुभकामनाएं।’ कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल रविवार की सुबह ही यूरोप से लौटे हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी नये साल के दौरान कुछ अवसरों पर देश के बाहर रहे थे। इससे पहले उनकी दो विदेश यात्राएं चर्चा का विषय रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब खुलकर बात करने लगे हैं और शायद अब वो लोगों से कुछ छिपाना भी नहीं चाहते हैं। इसी के चलते राहुल गांधी ने ट्वीट करके बताया था कि वो नया साल कहां मानने जा रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट करके बताया था कि वो कुछ दिनों के लिए यूरोप जा रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने देश के सभी लोगों को नए साल की मुबारकबाद भी दी थी। राहुल ने अपने बधाई संदेश में देश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि मैं उम्मीद करता हूं कि आपके और आपके चाहने वालों के जीवन में खुशियां आएं। राहुल गांधी ने पहली बार इस तरह से ट्वीट करके नए साल की मुबारकबाद देने के साथ अपनी यूरोप की यात्रा के बारे में जानकारी दी थी।

राजनीतिक विरोधियों से वो मौका छीन लिया

rahul gandhi return back from europe

राहुल गांधी ने इस ट्वीट के जरिए अपने उन राजनीतिक विरोधियों से वो मौका छीन लिया है जो उनकी विदेशों की यात्राओं और संसद में गैरमौजूदगी को मुद्दा बनाते थे। आपको बताते चले कि बजट सत्र के दौरान संसद में मौजूद न रहने पर राहुल गांधी को विपक्ष ने अपने निशाने पर ले लिया था।

आपको बताते चले कि राहुल गांधी इस साल छुट्टियों को लेकर ही चर्चा में रह चुके हैं। राहुल 60 दिनों तक देश में न होना चर्चा का विषय बन गया था।

विपक्ष और सारे विरोधी राहुल गांधी की एक सुर में आलोचना कर रहे थे। साथ ही कह रहे थे कि कांग्रेस बताएं कि राहुल गांधी कौन से अज्ञातवाश पर गए हुए हैं। राहुल गांधी 16 फरवरी, 2005 से 16 अप्रैल, 2015 तक भारत में नहीं थे।

तब भारत से लेकर विदेशों तक में राहुल गांधी को खोजने का अभियान चल निकला था। उन दौरान सभी विपक्षी दलों ने साबित करने की कोशिश करी कि राहुल गांधी आखिरकार कहां हैं?

पर कोई भी यह जान नहीं पाया कि राहुल गांधी कहां है? और अपने 60 दिनों के अज्ञातवाश से वापस आने के बाद से ही राहुल गांधी एक नए तेवर के साथ आकर कमजोर पड़ रही कांग्रेस में नई जान फूंकने में लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed