{"_id":"5248791fcf98d74e903dc04e8396f81e","slug":"rahul-gandhi-reached-jantar-mantar-at-nido-tania-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीडो मामले में जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नीडो मामले में जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 04 Feb 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानियन की हत्या के विरोध में जंतर-मंतर पर तीन दिनों से धरने पर बैठे नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों से मिलने के लिए सोमवार शाम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन छात्रों को दिया। मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र संगठनों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे दो कमेटियों का गठन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक कमेटी तानियन मामले की जांच करेगी। वहीं दूसरी पूर्वोत्तर के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए सुझाव देगी।
इस दौरान एक छात्र ने राहुल से पूछा, ‘ये कैसा धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक देश है, जहां भेदभाव होता है।’ इस पर राहुल ने कहा कि उनके लिए एक ही भारत है और सब भारतीय। फिर चाहे कोई उत्तर का हो या दक्षिण का।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर भारतीय उनके लिए समान और महत्वपूर्ण है। अरुणाचल छात्र यूनियन, दिल्ली के महासचिव ताबादोनी ने बताया कि उन्होंने राहुल से इस मामले की कड़ी जांच व भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की मांग की।
नीडो हत्या मामले में हाईकोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने नॉर्थ-ईस्ट के छात्र नीडो तानियन की हत्या व युवतियों से छेड़छाड़ के मामलों पर खुद संज्ञान लेते हुए केंद्र, दिल्ली सरकार व पुलिस आयुक्त से जवाब मांगा है।
अदालत ने दोनों ही मामलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि राजधानी सभी के लिए है। क्या राजधानी वासियों को सिखाना पड़ेगा कि ये लोग (नॉर्थ-ईस्ट के निवासी) हमसे अलग नहीं हैं।
नीडो मामले पर कोर्ट ने पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि पुलिस छात्र को उसी दुकान पर छोड़ आई जहां उससे मारपीट हुई थी।