{"_id":"44b28d4f225479e5473ab30b2bc399a7","slug":"rahul-gandhi-rajasthan-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस चाहती है कि मजदूर भी हवाई जहाज में चले'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'कांग्रेस चाहती है कि मजदूर भी हवाई जहाज में चले'
समीर शर्मा, जयपुर
Updated Tue, 17 Sep 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के बारां में चुनावी रैली के दौरान नया नारा दिया। राहुल ने रैली के दौरान विपक्ष पर भी जमकर हमला किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि राजनीति में दो विचारधारा हैं। एक कांग्रेस की है, जो हमेशा गरीबों व आम लोगों को ध्यान में रखकर विकास की बात करती है। इससे वे बड़े-बड़े सपने देख सकें और दूसरी विचारधारा विपक्ष की है, जिसकी सोच के दायरे में अमीर ही रहती हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि गरीब-मजदूर भी हवाई जहाज में सफर कर सकें, वहीं भाजपा की सोच है कि गरीब केवल अमीरों की चमचमाती कारों को देखते हुए ही जिएं।
विज्ञापन
गरीब देखे बड़े से बड़ा सपना
राजस्थान के बारां में हुई किसान रैली में कहा कि कांग्रेस चाहती है कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी बड़े से बड़े सपने देखे। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, विमान जैसी विकास की बातें कांग्रेस भी करती है और विपक्ष भी करता है।
कांग्रेस की सोच है कि सड़क पर चलनेवाले व्यक्ति के पेट में खाना होना चाहिए। जबकि विपक्ष चाहता है कि सड़क बनाने वाला व्यक्ति भूखा रहे और सपने नहीं देखे।
कांग्रेस की सोच है कि सड़क बनानेवाला का बेटा हवाईजहाज में सफर करे, जबकि दूसरी पार्टी विकास तो चाहती है लेकिन सड़क बनाने वाले मजदूर के विकास की बात नहीं करती।
राहुल ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
सभा को संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को छबड़ा और कालीसिंध में तीन विद्युत इकाइयों का लोकार्पण और छबड़ा में सुपर क्रिटिकल की पहली इकाई के शिलान्यास किया।
उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत पार्टी के तमाम आला पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा राहुल गांधी ने 600 मेगावॉट की दो थर्मल पॉवर यूनिट का शुभारंभ किया।
अब पीएम और सोनिया का दौरा
राहुल गांधी के बाद अब जल्द ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राजस्थान के दौरे पर आएंगे। सिंह 21 सितम्बर को अजमेर जिले के किशनगढ में प्रस्तावित हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे।
सोनिया गांधी 22 सितम्बर को बाडमेर और भीलवाड़ा के दौरे पर आएगी। वे बाडमेर में पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास करने के बाद में जनसभा को संबोधित करेंगी।
इसके बाद भीलवाड़ा में रेल मंत्रालय और बीएचईएल की प्रस्तावित मेमू कोच फैक्ट्री का लोकार्पण कर गुलाबपुरा में जनसभा को संबोधित करेगी।