राहुल बोले, मोदी खुद कर रहे हैं अपना नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। मथुरा में कांग्रेस के प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जितना नुकसान मोदीजी खुद अपना कर रहे हैं, उतना शायद हम सब मिल भी जाएं तो भी नहीं कर सकते।
2017 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे राहुल गांधी ने कहा, 'मोदीजी आए और कई वायदे किए, 15 लाख रुपए हर एक भारतीय को मिलना था। बहुगुणाजी, आपको 15 लाख मिले। आरपीएनजी आपको 15 लाख मिले। नहीं मिले। पैसे नहीं मिले और नहीं मिलेंगे।'
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मोदीजी ने किसानों को कहा था एमएसपी बढ़ा दूंगा। किसान पूरे देश में आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन एमएसपी नहीं बढ़ी। आर्मी वालों को कहा OROP हो जाएगी। तीन बार मंच पर कहा कि हो गया, हो गया। लेकिन आर्मी वाले आज भी पूछ रहे हैं, भैया कहां हुआ है।'
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 में होना हैं और कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनावों की रणनीति बनाने के लिए ही मथुरा में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया है।
राहुल ने कहा, कांग्रेस आरएसएस नहीं है
प्रांतीय सम्मेलन में राहुल ने कहा कि कांग्रेस आरएसएस नहीं है। यहां पर अलग-अलग विचारधाराएं हैं।
उन्होंने कहा,' आरएसएस में मोहन भागवत कहते हैं कि आसमान काला है तो सभी कार्यकर्ताओं को कहना पड़ता है कि आसमान काला है।'
राहुल ने कहा कि पहले मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को सेना के जवान की तरह समझता था। लेकिन अब मैंने अपनी सोच बदली है, अब मैं कार्यकर्ताओं को परिवार का सदस्य मानने लगा हूं। प्रांतीय सम्मेलन में मोहसिना किदवई, मधुसूदन मिस्त्री, राज बब्बर, निर्मल खत्री समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।