फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul Gandhi needs to work hard

'फिलहाल कांग्रेस नहीं कर सकती मोदी का मुकाबला'

Fri, 03 Jul 2015 07:40 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi needs to work hard
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


भारद्वाज ने एक अंग्रेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में कहा है कि भाजपा का मुकाबले करने में कांग्रेस मौजूदा दौर में काफी कमजोर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मौजूदा समय में नरेंद्र मोदी को रोकने के योग्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस उस हाल में नहीं है कि वह नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत नेता को रोक सके।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में हंसराज भारद्वाज ने कहा कि वे अभी जमीनी हकीकत से दूर हैं। वे युवा हैं और उन्हें युवाओं का नेतृत्व करना है पर उनके साथ दिक्कत यह है कि वे वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में नहीं हैं।
विज्ञापन


संसद पर कांग्रेस के रुख से नाराज

Rahul Gandhi needs to work hard
उन्होंने सुषमा स्वराज व वसुंधरा राजे को पद से हटाने की कांग्रेस की जिद और ऐसा न करने पर संसद नहीं चलाने देने की धमकी की भी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला सही नहीं है और जिसने कानून तोड़ा है, उसे सजा मिलेगी। इस कारण संसद को बाधित करने का निर्णय गलत है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश,बिहार जैसे राज्य में कांग्रेस की कोई मौजूदगी नहीं है। वहां राहुल को खासी महनत करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed