फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi met up MPs in Parliament

हंगामा कर रहे सांसदों को राहुल का भी साथ

Mon, 07 Jul 2014 08:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Jul 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi met up MPs in Parliament

सोलहवीं लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला जब कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी भी महंगाई को लेकर हंगामा कर रहे विपक्षी दलों के सदस्यों के बीच खड़े नजर आए।

विज्ञापन


नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले बजट सत्र का ये पहला दिन था।

जैसे ही दिवंगत सदस्यों और विभिन्न हादसों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जैसे ही सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया तभी कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्य महंगाई को लेकर नारेबाजी और प्रश्नोत्तरकाल स्थगित कर इस पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।

विज्ञापन

समर्थन में आए राहुल गांधी

rahul gandhi met up MPs in Parliament

इस बीच राहुल गांधी जो सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पीछे की पंक्ति में बैठे थे। जैसे ही विपक्षी दलों के सदस्यों ने महंगाई को लेकर अध्यक्ष के आसन के सामने शोर शराबा करना शुरू किया, राहुल भी उठकर सदस्यों के बीच खड़े हो गए।

राहुल वहां तब तक खड़े रहे जब तक सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने की घोषणा नहीं की गई।

बता दें मनमोहन सिंह की संप्रग सरकार के दस साल के कार्यकाल के दौरान राहुल गांधी ने शायद ही सदन में कोई सवाल किया हो या महंगाई को लेकर अपनी बात कही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed