फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi inters in the well of loksabha

लोकसभा में राहुल ने दिखाए तेवर, वेल में पहुंचे

Wed, 06 Aug 2014 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Aug 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi inters in the well of loksabha

सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर लोकसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सांप्रदायिक हिंसा पर चर्चा की मांग करते हुए पार्टी सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष के आसन के सामने वेल तक पहुंच गए।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में केवल एक ही व्यक्ति की बात सुनी जाती है। हालांकि राहुल के इस कदम पर शिवसेना ने चुटकी ली है।

आडवाणी से मिल राहुल ने की गुजा‌रिश्‍ा

rahul gandhi inters in the well of loksabha

लोक सभा से निकलने के बाद राहुल गांधी और कमलना‌थ भाजपा के वरष्ठि नेता लालकृष्‍ण आडवाणी से मिले और अपनी बात रखी।

उन्होंने आडवाणी से कहा कि वह सांप्रादायिक हिंसा पर सदन में चर्चा चाहते हैं जिसके लिए उन्हें बोलने का मौका दिया जाए। वहीं लालकृष्‍ण आडवाणी ने राहुल गांधी से कहा कि वह अपने पार्टी के सांसदों को समझाएं, सदन ऐसे नहीं चलता।

जबकि इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हार के हैंगओवर को उतारने के लिए इन्हें झांड़-फूंक करवानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल पर शिवसेना की चुटकी

rahul gandhi inters in the well of loksabha

राहुल गांधी के सांप्रदायिक हिंसा पर बहस की मांग को लेकर सदन के वेल जाने पर शिवसेना ने चुटकी ली है।

शिवसेना नेता संजय रावत ने कहा कि कांग्रेस एक छोटी पार्टी है और छोटी पार्टियों के सांसद अपनी बात रखने के लिए अक्सर वेल में आ जाते हैं।

वहीं विपक्ष की बात न सुनी जाने के आरोप को खारिज करते भाजपा सांसद राजीव प्रताव रूड़ी ने कहा कि 'राहुल जी ने वेल में आकर जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे उनके फ्रस्ट्रेशन का पता चलता है'।

रूड़ी ने कहा कि अगर राहुल गांधी बहस को वाकई गंभीर हैं तो इसके लिए वह नियमानुसार सदन को नोटिस दें और चर्चा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed