फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi have only 9.40 crore property

ये चीज कॉमन है राहुल और मोदी के बीच

Sun, 13 Apr 2014 11:19 AM IST
Updated Sun, 13 Apr 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi have only 9.40 crore property

राहुल गांधी के पास कुल 9.40 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। लोकसभा चुनावों के लिए अमेठी में अपना नामांकन दाखिल करने के दौरान राहुल गांधी ने यह जानकारी चुनाव आयोग को दी है।

विज्ञापन


राहुल गांधी की कुल संपत्ति 9,40,06549 रुपए की संपत्ति है। राहुल गांधी के पास चल संपत्ति के रूप में 8,07,58,265 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति के रूप मे 1,32,48,284 करोड़ रुपए की संपत्ति है। राहुल गांधी ने वित्त वर्ष 2012-13 के दौरान अपनी कुल संपत्ति 92,46,973 रुपए थी।
विज्ञापन

नहीं है कोई गाड़ी राहुल गांधी के पास!

rahul gandhi have only 9.40 crore property

राहुल गांधी ने अपने नामांकन पत्र में जानकारी दी है कि 35,000 रुपए नगद उनके पास हैं। करीब 9,50,575 लाख रुपए उनके तीन बैंक खातों में हैं। 1.90 लाख रुपए म्यूचल फंड में निवेश किए हैं।

उनके पास 81.28 लाख रुपए के म्यूचल फंड, पोस्टल और राष्ट्रीय बचत पत्र में 20,70,146 लाख रुपए का निवेश किया है। राहुल गांधी ने बताया है कि उनके पास कोई भी वाहन नहीं है।

प्रियंका के साथ मिलकर खरीदी जमीन

rahul gandhi have only 9.40 crore property

उनके शपथ पत्र के अनुसार 6,89,14,673 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी खरीदने में खर्च किए हैं। वहीं उनके पास 2,87,915 लाख रुपए मूल्य के 330 ग्राम के गहने हैं।

अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ मिलकर सुल्तानपुर गांव, मेहरौली रोड ‌दिल्‍ली में 4.692 एकड़ का फॉर्म हाउस खरीदा है। यहां पर सर्किल रेट 53 लाख रुपए प्रति एकड़ है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने लिया 9 लाख का लोन

rahul gandhi have only 9.40 crore property

अपने शपथ पत्र में राहुल गांधी ने घोषणा की है कि अपनी मां सोनिया गांधी से 9 लाख रुपए उधार लिए हैं। साथ ही उनके ऊपर 9 लाख और बकाया है।

राहुल के ऊपर कुल 18 लाख रुपए बकाया है। लोक सभा सचिवालय से नो ड्यूज का सर्टिफिकेट भी राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में लगाया है।

पूरे परिवार के साथ पहुंचे

rahul gandhi have only 9.40 crore property

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में अपना नामाकंन पत्र दाखिल करने के लिए सपरिवार यहां पहुंचे। अमेठी पहुंचे राहुल का रोड शो अमहट से शुरू हुआ।

इस दौरान उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा भी उनके साथ मौजूद है। रोड शो के बाद राहुल ने अमेठी से नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान राहुल के साथ परिवार के करीबी माने जाने वाले कैप्टन सतीश शर्मा भी मौजूद थे। राहुल अमेठी लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed