फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rahul Gandhi beats Narendra Modi

राहुल गांधी ने पहली बार मोदी को पछाड़ा!

Fri, 28 Feb 2014 02:09 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi beats Narendra Modi

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नेताओं में भले ही बीजेपी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बादशाहत बरकरार हो, लेकिन राहुल गांधी एक मामले में उन्हें वहां पछाड़ रहे हैं।

विज्ञापन


बात यदि भारतीय नेताओं की उम्र की हो तो गूगल पर सबसे ज्यादा राहुल गांधी की उम्र सर्च की जा रही है। इसके बाद नरेंद्र मोदी या अरविंद केजरीवाल की।

युवा नेता कहे जा रहे कांग्रेस के उपाध्याक्ष ने इस मामले में सभी नेताओं को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पोजीशन हासिल की है। पिछले एक साल के आंकड़ों के मुताबिक लोगों ने युवा नेता राहुल गांधी की उम्र सबसे ज्यादा सर्च की है।

विज्ञापन

इंटरव्यू का असर

Rahul Gandhi beats Narendra Modi

यह आंकड़े फरवरी 2013 से फरवरी 2014 के बीच के हैं। इन आकड़ों में यह बात सामने आई है कि राहुल गांधी की उम्र नरेंद्र मोदी या अरविंद केजरीवाल की उम्र से ज्यादा तलाशी गई है।

इसमें इस बात का खुलासा भी हुआ है कि राहुल गांधी की उम्र की यह सर्चिंग 26 जनवरी 2014 से 1 फरवरी 2014 से बीच सबसे ज्यादा रही और इसमें सबसे ज्यादा लोग दिल्ली और महाराष्ट्र के थे।

यह उस समय की बात है जब लंबे अरसे बाद राहुल गांधी का कोई औपचारिक इंटयरव्यू टीवी चैनलों पर प्रसारित किया गया था।

पूरे साल खोजते रहे राहुल की उम्र

Rahul Gandhi beats Narendra Modi

आंकड़ों के मुताबिक लोग गूगल पर पूरे साल राहुल गांधी की उम्र के बारे में तलाशते रहे। जबकि अरविंद केजरीवाल की उम्र के बारे में लोगों ने तब ढूंढ़ना शुरू किया, जब वे दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हुए।

इस सर्च में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया। पीछे छूटने वाले नेताओं में यूथ ब्रिगेड के और भी कई नेता जैसे प्रिंयका गांधी और अखिलेश यादव भी शामिल हैं।

इस दौरान अगर कुल मिलाकर गूगल ट्रेंड के बारे में बात करें तो नरेंद्र मोदी पहले नंबर पर फिर राहुल गांधी दूसरे और सोनिया गांधी तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद मनमोहन सिंह, जयललिता, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, नितिश कुमार, दिग्विजय सिंह, सुष्‍ामा स्वराज के नाम सर्च किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed