फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul gandhi and congress protest on land bill

राहुल गांधी छुट्टी पर और कांग्रेस जोश में, कैसे?

Wed, 18 Mar 2015 12:27 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and congress protest on land bill

विपक्ष की एकजुटता तो पहले ही संसद में दिख चुकी थी। कांग्रेस को जिस विधेयक पर सरकार का समर्थन करना था वो भी वो कर चुकी है। लेकिन विपक्षी दलों का साझा मार्च और राष्ट्रपति को ज्ञापन देना कांग्रेस का अंदरूनी दबाव और खेल प्रतीत होता है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को लेकर विकल्पहीन ज़रूर है, लेकिन उसके बावजूद सोनिया गांधी बहुत आश्वस्त नहीं दिखती।

विज्ञापन


जिस तरह से पिछले दो-तीन दिनों से सोनिया गांधी को सक्रिय होते देखा गया उससे पता चलता है कि सोनिया अब भी पार्टी की सबसे बड़ी नेता हैं। वो न सिर्फ़ एकजुटता जताने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर गईं बल्कि भूमि अधिग्रहण पर राष्ट्रपति से भी जाकर मिली। इसके लगता है कि राहुल गांधी अभी उनकी जगह लेने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन

एक दिन बनेंगे अध्यक्ष

rahul gandhi and congress protest on land bill

राजनीति समझने वालों को इस बात में कोई संदेह नहीं होगा कि एक दिन राहुल पार्टी अध्यक्ष ज़रूर बनेंगे। जिस दिन राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे उस दिन पूरी पार्टी उनके पीछे खड़ी हो जाएगी।

ऐसे में सवाल उठता है कि इसमें देर क्यों? कांग्रेस को क्यों दिखाना पड़ता है कि राहुल गांधी को छुट्टी मांगनी पड़ती है और नाराज़गी दिखानी पड़ती है? छुट्टी तो नेहरू और इंदिरा ने भी मांगी। उन्हें पार्टी ने छुट्टी नहीं दी, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से राहुल को छुट्टी मिल गई।

वैसे जिस तरह नेहरू और इंदिरा कांग्रेस अध्यक्ष बने उसी तरह राहुल भी बनेंगे। राहुल गांधी को जनता से जुड़ने के लिए क़रीब दस साल का वक़्त मिला जिसमें वो सफल नहीं रहे। इसे उनकी कमी माना जा सकता है।

राहुल को भी मालूम है

rahul gandhi and congress protest on land bill

राहुल गांधी को भी यक़ीनी तौर पर मालूम होगा कि पिछले दस सालों में जहाँ भी उन्होंने चुनाव का नेतृत्व किया है, उनमें से ज़्यादातर जगहों पर वो हारे हैं। उन्हें अपनी विफलता काग़ज़ पर तो नज़र आ ही रही होगी और इस कमी को दूर करना निश्चित रूप से उनकी रणनीति का हिस्सा होगा।

कांग्रेस को जानने वाले कहते हैं कि राहुल गांधी किसी पुराने बोझ के साथ नहीं शुरू करना चाहते। वो नई इबारत लिखने के लिए बिल्कुल नई स्लेट चाहते हैं। कांग्रेस के अंदर 'नए बनाम पुराने' मुद्दे की यही सबसे बड़ी समस्या प्रतीत होती है। कांग्रेस के पिछले अध्यक्षों ने ऐसा नहीं किया था।

वो अपनी विरासत की बुनियाद पर ही आगे बढ़े। राजीव गांधी तक ने भी पुरानी चीज़ों को एकदम ख़ारिज नहीं किया था। लेकिन हो सकता है कि राहुल गांधी सोचते हों कि अब तब पार्टी को जितनी भी हार मिली है उसकी ज़िम्मेदारी पुराने नेताओं पर डाल दी जाए और इस तरह वो एक नई शुरुआत कर सकते हैं।

(बीबीसी संवाददाता इक़बाल अहमद से बातचीत पर आधारित)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed